मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के आने वाले एपिसोड में टीना दत्ता (Tina Datta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) जो एक-दूसरे के काफी करीब हुआ करते हैं उनके बीच एक बार फिर घमासामन देखने को मिलने वाला है। इस बार दोनों के बीच बर्तन साफ करने को लेकर झगड़ा देखने को मिलने वाला है।
बर्तन धोने को लेकर मचेगा घमासान
मेकर्स द्वारा जारी किए गए हालिया प्रोमो में टीना किचन में जाती है और शालिन उनका पीछा करते हुए वहां पहुंचते हैं और बर्तन धोने से रोकते हैं। जब वह सिंक के पास पहुंचती है, तो शालीन उन्हें पीछे से उठा लेते हैं, जिसपर टीना चिल्लाती हैं, “ऐसा मत करो।”
दोनों की बहस यहीं नहीं रुकती। टीना बाद में शालिन को कहती हैं कि फिर कभी ऐसा मत करना और गुस्से में दूसरे कमरे की ओर चली जाती है। एक्ट्रेस को ये भी कहते सुना जा सकता है कि “अपने चेहरे के भाव और अग्रेशन को अपने तक ही रखना”। ये सुनकर शालीन ने जवाब दिया, “मैं आक्रामक नहीं हूं।” लेकिन टीना आगे कहती हैं, “चुप रहो। क्या तुम आईने में अपना प्रतिबिंब नहीं देख सकते? कुछ लोग अपने जीवन में कभी नहीं बदल सकते।”
इसके अलावा, शालिन खुद को एक्सप्लेन करने के लिए टीना का पीछा करते हुए कमरे तक जाते हैं। वो कहते हैं, “मैं चाहता था कि तुम मेरा नाश्ता दोबारा गरम करो।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गुस्सा नहीं आ रहा था और वो आक्रामक नहीं हो रहे थे।
ये प्रोमो सामने आने के तुरंत बाद, Twitterati ने अपने विचार साझा करने शुरू कर दिए। एक यूजर का कहना है कि टीना का शालीन को खराब दिखाने के लिए एक नया गेम प्लान है। दूसरे ने लिखा, ‘टीना दत्ता का नया गेमप्लान है ‘शालिन टॉक्सिक एग्रेसिव बॉयफ्रेंड है।’
इस बीच, हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में, सलमान खान ने सुंबुल को शालीन के करीब होने को लेकर जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा उन्होंने शालीन और एमसी स्टेन को उनकी शारीरिक लड़ाई के लिए भी लताड़ा। ये लड़ाई इस सप्ताह की शुरुआत में हुई थी जिसमें स्टेन ने शालीन लगभग फूलदान से मारा था। स्टेन को सजा के तौर पर अगले चार हफ्तों के लिए भी नॉमिनेट किया गया है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines