---विज्ञापन---

Bigg Boss की कंटेस्टेंट रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस ने Asim Riaz की लगाई क्लास, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को बताया ड्रामा शो

Sumbul Touqeer Khan on Asim Riaz: 'खतरों के खिलाड़ी 14' में आसिम रियाज और शो के होस्ट रोहित शेट्टी में हुए विवाद को लेकर टेलीविजन जगत से तमाम तरह के रिएक्शन्स आए। अब इसी को लेकर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में शो की बिग बॉस से तुलना कर दी है।

---विज्ञापन---

Sumbul Touqeer Khan on Asim Riaz Controversy: रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया। शो में रोहित शेट्टी की कंटेस्टेंट्स खासकर आसिम रियाज के साथ तीखी बहस हुई, जिसके बाद शो में बहुत सारा ड्रामा देखने को मिला। इस विवाद के बाद आसिम को शो से बाहर कर दिया गया और इसके बाद कई सेलेब्रिटीज ने आसिम की कड़ी आलोचना की। इस मामले पर अब ‘इमली’ फेम सुम्बुल तौकीर ने भी अपनी राय दी है और कहा है कि ये सब जरूरी नहीं था। क्या कुछ कहा है सुम्बुल तौकीर ने चलिए इस रिपोर्ट में।

‘खतरों’ अब ‘बिग बॉस’ लगने लगा है- सुम्बुल

सुम्बुल ने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विवाद पर एक चैनल से बात करते हुए कहा, ‘ये शो अब बिग बॉस की तरह लगने लगा है और मुझे ये बिल्कुल समझ में नहीं आता। अगर ऐसा ही है तो फिर दो अलग-अलग शो क्यों हैं? बस स्टंट्स और ड्रामा डाल दो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में, फिर दोनों शो की जरूरत ही नहीं रहेगी। मुझे लगा कि ये सब बहुत ज्यादा हो गया था, क्योंकि ये शो तो सिर्फ स्टंट्स के लिए है।”

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)

क्या हुआ था पूरा विवाद?

दरअसल ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के दूसरे एपिसोड में शो के कंटेस्टेंट्स आसिम रियाज, आशीष महरोत्रा और नियति फतनानी को एक स्टंट दिया गया था जिसमें उन्हें एक सीसॉ से झंडे इकट्ठा करने थे। ये टास्क पूरा करने वाले कंटेस्टेंट ही आगे बढ़ने वाले थे। आशीष और नियति ने इस कार्य को आसानी से पूरा कर लिया, लेकिन आसिम को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस कार्य को असंभव बताया और टीम को चुनौती दी कि इसे सामने करके दिखाएं। होस्ट रोहित शेट्टी ने आसिम को रिहर्सल वीडियो दिखाए, जिससे दोनों के बीच तकरार बढ़ गई। रोहित ने आसिम को सलाह दी कि वो अपने व्यवहार में सुधार लाएं और अभिषेक कुमार भी इस झगड़े में शामिल हो गए।

---विज्ञापन---

इसके बाद आसिम रियाज का पारा सातवे आसमान पर पहुंच गया। उन्हें शांत कराने के लिए तमाम कोशिशें की गई लेकिन वो कहां मानने वाले थे। उनके बर्ताव से शो के होस्ट रोहित को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।

निम्रत कौर के लिए शो देख रहीं सुम्बुल

आसिम के अलावा, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में शालिन भनोट, कृष्णा श्रॉफ, गश्मीरी महाजनी, निम्रत कौर अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती और कई फेमस चेहरे शामिल हैं। निम्रत कौर अहलूवालिया के बारे में पूछे जाने पर सुम्बुल ने कहा कि, “मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि निम्रत एक बहुत मजबूत महिला हैं। मैं उन्हें दिल से पसंद करती हूं और काफी समय से उन्हें मिस कर रही हूं। काफी दिन हो गए हैं उन्हें देखे हुए। वास्तव में मैं उनके लिए ही ‘KKK’ देख रही हूं, जब भी मुझे समय मिलता है।”

---विज्ञापन---

आपको बता दें फिलहाल सुम्बुल तौकीर अपने शो ‘काव्या एक जज्बा, एक जुनून’ में मिश्कत वर्मा के साथ नजर आ रही है। सुम्बुल बिग बॉस 16 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वो शो में काफी आगे तक गई थीं।

यह भी पढ़ें: घायल हालत में साउथ के मशहूर एक्टर ने की फिल्म की शूटिंग, जानिए अब कैसी है हालत?

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 14, 2024 06:54 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola