Sumbul Touqeer Health Update: बिग बॉस की एक कंटेस्टेंट को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अब पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस की हालत बिगड़ गई है। ये एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 16’ फेम सुम्बुल तौकीर हैं। सुम्बुल तौकीर की तबीयत बिगड़ गई है और अब उनकी हालत खराब है। उनका एक वीडियो भी सामने आया है और इसे देखने के बाद फैंस की टेंशन बढ़ गई है। वो आराम करते हुए दिखाई दे रही हैं और सुम्बुल के हाथ पर ड्रिप लगी हुई दिख रही है।
सुम्बुल तौकीर को क्या हुआ?
बता दें, एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुम्बुल तौकीर साड़ी पहने मंगलसूत्र और सिन्दूर लगाए हुए नजर आ रही हैं। पूरे मेकअप में वो बेड पर रेस्ट कर रही हैं। हालांकि, इस वीडियो में वो फैंस को दिखाती हैं कि उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई है। अब ये ड्रिप क्यों लगी है इसका खुलासा एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में किया है। दरअसल, उन्हें टाइफाइड हो गया है और अभी वो इसी बीमारी से रिकवर हो रही हैं।
टाइफाइड से परेशान हुईं सुम्बुल तौकीर
टाइफाइड में अक्सर काफी वीकनेस आ जाती है और शायद इसलिए अभी भी सुम्बुल तौकीर को ड्रिप चढ़ी हुई है। हालांकि, इस मुश्किल वक्त में भी एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी वो न सिर्फ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं बल्कि बीमारी की हालत में भी शूट कर रही हैं। ये वीडियो उन्होंने शो के सेट से ही शूट किया है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘डियर टाइफाइड, दफा हो जाओ। चिंता मत करो दोस्तों अभी बेहतर हूं।’
यह भी पढ़ें: कौन है Mirzapur 3 का हाईएस्ट पेड एक्टर? कालीन भैया और गुड्डू पंडित किस किरदार को मिली कितनी फीस?
फैंस हुए एक्ट्रेस के लिए फिक्रमंद
अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग एक्ट्रेस की चिंता में पड़ गए। उम्मीद हैं कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। अब फैंस ने एक्ट्रेस के लिए दुआ करना शुरू कर दिया है। अब देखना होगा वो दुआएं कब कबूल होंगी।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines