Sreejita De Wedding: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) फेम श्रीजिता डे को लेकर एक बेहद जरूरी खबर सामने आ रही है। श्रीजिता डे टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस हैं। उन्होंने ‘उतरन’ (Uttaran), ‘नजर’ (Nazar), ‘पिया रंगरेज’ (Piya Rangrezz) और ‘शैतानी रस्में’ (Shaitani Rasmein) जैसे शोज में काम किया है। अब टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस को लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ है। श्रीजिता के फैंस जानते हैं कि वो शादीशुदा हैं, एक्ट्रेस ने 1 जुलाई 2023 को जर्मनी में एक चर्च में बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम-पेप (Michael Blohm-Pape) संग शादी की थी।
श्रीजिता डे करने वाली हैं दूसरी शादी?
अब खबर आई है कि शादी के 1 साल 4 महीने बाद वो फिर से दुल्हन बनने वाली हैं। श्रीजिता डे ने खुद अपनी शादी की खबर कंफर्म की है। इतना ही नहीं श्रीजिता डे की दूसरी शादी का कार्ड भी रिवील हो गया है। ऐसे में अब सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि श्रीजिता डे की पहली शादी और पहले पति का क्या हुआ? एक्ट्रेस और उनके पति के बीच सब कुछ ठीक तो है ना? सोशल मीडिया पर तो आज भी वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं तो ऐसे में दूसरी शादी की बात कहां से आई?
कौन होगा श्रीजिता डे का दूल्हा?
तो आपको बता दें, कहानी में ट्विस्ट ये है कि श्रीजिता डे अपनी शादी के करीब डेढ़ साल बाद फिर शादी रचाएंगी, लेकिन अपने ही पति के साथ। दरअसल, अब श्रीजिता और माइकल क्रिश्चियन रिवाजों से शादी करने के बाद अब इंडियन तरीके से वेडिंग करने वाले हैं। इस बार ये शादी बंगाली रीति-रिवाजों से होगी क्योंकि श्रीजिता खुद भी बंगाली हैं। अब कपल की दूसरी शादी का कार्ड भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
श्रीजिता डे की दूसरी शादी का कार्ड लीक
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से इस हफ्ते कौन होगा एविक्ट? एपिसोड से पहले लीक हुआ नाम
कब है श्रीजिता डे की दूसरी शादी?
इस बार कपल के वेडिंग फंक्शन 2 दिनों तक चलने वाले हैं। 9 और 10 नवंबर को सारा सेलिब्रेशन होने वाला है। इस कार्ड से पता चला है कि 9 नवंबर को दोपहर 2 बजे इनकी मेहंदी सेरेमनी होगी और शाम 7:30 बजे संगीत शुरू हो जाएगा। अगले दिन यानी रविवार 10 नवंबर को सुबह हल्दी होगी और फिर 4 बजे शादी और रात में रिसेप्शन रखा गया है। यानी 2 दिनों तक जश्न ही जश्न होगा।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines