Archana Gautam Expelled From Congress: हस्तिनापुर से कांग्रेस की विधानसभा प्रत्याशी रहीं और ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) फेम अर्चना गौतम (Archana Gautam) का कांग्रेस पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को 6 महीने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, जिसके बाद उनके खिलाफ अब कार्यवाई की मांग भी उट रही हैं। रिपॉर्ट की माने तो मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को अर्चना गौतम और उनके पिता पर कई आरोप लगाए और साथ ही गोनों केखिलाफ कई SSP Meerut से कार्रवाई करने के मांग की गई।
कार्रवाई की मांग करते हुए मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एसएसपी मेरठ को पत्र भी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अर्चना के खिलाफ 5 महीने पहले निष्कासन संबंधी पत्र जारी किया गया था, जिसका उनकी तरह से कोई जवाब नहीं दिया गया था। वहीं हाल में शुक्रवार को अर्चना अपने पिता के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से मिलने पहुंची थीं।
पार्टी के लोगों के साथ Archana Gautam की झड़प
इसी बीच अर्चना और उनके पिता के साथ पार्टी से जुड़ो लोगों को वहां उन्होंने पार्टी से जुड़े लोगों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तीखी झड़प भी हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद अचर्ना ने अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। हालांकि, पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प के बाद उनको निष्कासन की प्रक्रिया को तेज किया गया। साथ ही पार्टी की ओर से अर्चना गौतम पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
Archana Gautam पर Congress ने लगाए आरोप
बताया जा रहा है कि अर्चना पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि ‘हस्तिनापुर से चुनावों के दौरान अर्चना गौतम ने गाड़ियों का किराया नहीं भरा और जब पार्टी के नेताओं उनसे किराया भरने को कहा तो वो हंगामा करने लगी और उनके खिालफ एससीएसटी में रिपोर्ट दर्ज कराने की भी धमकी दी।
इतना ही नहीं पार्टी की ओर से अर्चना के पिता पर भी आरोप लगाए हैं कि दोनों कांग्रेस के जिला कार्यालय से जबरन सामान ले जाया करते थे। साथ ही उनका कहना है कि ‘अर्चना पब्लिसिटी पाने के लिए विवादित बयानबाजी करती हैं और बड़े नेताओं पर झूठे आरोप लगाती हैं’।
Archana Gautam के वर्कफ्रंट की बात
वहीं अगर अर्चना गौतम के के काम की बात करें तो, सलमान खान (Salman Khan) के फेमस शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) से अपनी पहचान बनाने वाली अर्चना गौतम (Archana Gautam) टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) में भी नजर आईं। जहां उन्होंने अपने गजब के एक्शन से सभी को चौंकाया। इसके अलावा वो एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
1 hr ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
2 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
4 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
6 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
7 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
8 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
9 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
9 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines