बिग बॉस 16 फेम और पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अब्दू रोजिक बीते दिन से सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिन खबर आई थी कि अब्दू रोजिक को दुबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अब्दू पर चोरी का आरोप है और इसलिए उनकी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, अब अब्दू की टीम ने साफ किया है कि उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया बल्कि हिरासत में लिया गया था। आइए जानते हैं कि इस मामले पर अब्दू की टीम ने क्या सफाई पेश की है?
अब्दू रोजिक नहीं हुए थे अरेस्ट
ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक को लेकर बीते दिन सुनने में आया कि उन्हें दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अब अब्दू को मैनेज करने वाली टीम, एस-लाइन प्रोजेक्ट, ने इन खबरों का खंडन किया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब्दू की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें कहा गया कि अब्दू को अरेस्ट नहीं किया गया बल्कि हिरासत में लिया गया था।
हिरासत में लिया गया था- टीम
टीम ने आगे से भी साफ किया कि हिरासत में लेने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है। एस-लाइन प्रोजेक्ट ने अपने बयान में कहा कि सबसे पहले हम आपको बताना चाहते हैं कि अब्दू को अरेस्ट नहीं किया गया था, उन्हें सिर्फ हिरासत में लिया गया था। इस दौरान अब्दू ने अपना बयान दिया और उन्हें रिहा कर दिया गया। टीम ने आगे कहा कि वो आज दुबई में होने वाली एक अवॉर्ड सेरेमनी में भी हिस्सा लेंगे।
हमारे पास कहने के लिए बहुत कुछ है- टीम
इसके आगे अब्दू की टीम ने साफ किया, जो भी खबरें चल रही है वो सही जानकारी नहीं है। टीम ने कहा कि विश्वास कीजिए, इस मुद्दे पर हमारे पास कहने के लिए बहुत कुछ है। गौरतलब है कि बीते दिन खबरें आई थी कि अब्दू रोजिक को चोरी के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया है।
भारत में भी बड़ी फैन फॉलोइंग
हालांकि, उन्हें किस चीज के चोरी के आरोप में अरेस्ट किया गया, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं आई थी। वहीं, अब टीम ने इन खबरों को निराधार बताया है। बता दें कि अब्दू रोजिक भारत में भी एक पॉपुलर नाम है और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब्दू को इंडिया में भी खूब प्यार मिलता है। इंस्टाग्राम पर अब्दू की रील्स खूब वायरल होती हैं।
यह भी पढ़ें- Kota Srinivasa Rao के निधन से इंडस्ट्री में मातम, स्टार्स दे रहे श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines