बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों कक्कड़ परिवार की आपसी अनबन ने खलबली मचा दी है। सिंगिंग इंडस्ट्री के मशहूर नाम सोनू कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये साफ कर दिया कि उन्होंने अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन नेहा कक्कड़ से सभी रिश्ते तोड़ लिए हैं, हालांकि कुछ समय बाद ही उन्होंने अपना पोस्ट हटा भी दिया। लेकिन ये खबर सामने आते ही इंटरनेट पर बवाल मच गया और फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
शिव ठाकरे ने मामले पर दिया रिएक्शन
इसी बीच इस मामले में एक नया ट्विस्ट तब आया जब बिग बॉस फेम और फैंस के चहेते शिव ठाकरे ने इस मसले पर चुटकी लेते हुए मजेदार बयान दे दिया। फैशन इवेंट के दौरान जब शिव से इस विवाद को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेहद फनी अंदाज में जवाब देकर सबका ध्यान खींच लिया।
शिव बोले- ‘मेरी मम्मी दोनों को थप्पड़…’
शिव ने कहा कि भाई-बहनों में झगड़े आम बात हैं, लेकिन रिश्ता खत्म करना तो हद ही हो गई। उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘सिबलिंग डिवोर्स? ये क्या नया कॉन्सेप्ट है? मेरी मम्मी होती तो दोनों को एक-एक थप्पड़ मारतीं और अलग-अलग कोनों में बैठा देतीं।’ शिव के इस बयान ने न सिर्फ वहां मौजूद लोग हंसने लगे बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
शिव ने आगे कहा कि ये मामला पूरी तरह पारिवारिक है और इसे घर के अंदर ही सुलझाना चाहिए। उन्होंने कक्कड़ भाई-बहनों को याद दिलाया कि एक-दूसरे से दूरी बनाना कोई समाधान नहीं है। शिव ने बेबाकी से कहा कि ‘अगर सच में मनमुटाव हुआ है तो बातचीत से हल निकालें, बाहर के लोग इसपर चर्चा कर के सिर्फ मसाला बना रहे हैं’।
शिव का वीडियो हुआ वायरल
इतना ही नहीं, शिव ने तो ये तक कह दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो वो अपनी मां और नानी को भेज देंगे, जो इन तीनों को समझाकर फिर से एक कर देंगी। शिव का ये देसी अंदाज और पारिवारिक सलाह लोगों को खूब पसंद आ रही है। फैंस भी सोशल मीडिया पर शिव के सपोर्ट में उतर आए हैं और उनके ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर सोनू कक्कड़ की पोस्ट के बाद से ही इस पूरे मुद्दे पर नेहा और टोनी की चुप्पी बनी हुई है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिरकार नेहा और टोनी इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे। क्या ये विवाद वाकई इतना बड़ा है या फिर बस एक गलतफहमी? इसका जवाब तो वक्त ही देगा।
यह भी पढ़ें: पहले भाई की बर्थडे पार्टी से गायब, अब Neha Kakkar संग रिश्ता तोड़ने की बात! Sonu Kakkar ने ऐसा क्यों किया?
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
10 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
10 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
12 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines