मुंबई: फिल्म निर्माता साजिद खान (Sajid Khan) चार साल से सुर्खियों से बाहर हैं, लेकिन शनिवार की रात उन्होंने सभी को चौंका दिया। दरअसल, निर्देशक ने सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में एक प्रतियोगी के रूप में एंट्री की।
साजिद ने अपनी फ्लॉप फिल्म्स ‘हमशकल्स’ और ‘हिम्मतवाला’ को लेकर चर्चा की। अपने मजाकिया अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले साजिद ने सलमान के साथ मिलकर अपनी ही कुछ फिल्मों के बारे में मजाक बनाया। हालांकि, निर्माता ने सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ से निकाले जाने को लेकर भी बात कही।
घर में एंट्री करने से पहले साजिद खान ने अपनी जिंदगी के कई उतार चढ़ाव और कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर खुलकर चर्चा की। उन्होंने अपने बेरोजगार होने की भी टीस को साझा किया। हालांकि, इस दौरान दोनों में से किसी ने भी उन पर लगे यौन दुराचार के आरोपों के मुद्दे को नहीं उठाया।
साजिद ने बिग बॉस 16 के ग्रैंड प्रीमियर स्टेज पर सलमान से कहा, “मेरे पास ज्यादा काम नहीं था, पिछले चार साल से घर पर हूं। इसलिए, जब कलर्स की टीम ने मुझे फोन किया, तो मैंने फैसला किया कि मुझे यहां आना चाहिए और शायद अपने बारे में कुछ सीखना चाहिए।”
उन्होंने कोई काम न होने की बात भी कही और कहा, “मैंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और पिछले चार वर्षों में बहुत ही ज्यादा देखे।” इस दौरान सलमान ने उन ए-लिस्टर्स अभिनेताओं को भी याद किया जिनके साथ साजिद ने काम किया है।
इसके आगे साजिद ने कहा, “असफलता को व्यक्तियों को बर्बाद करने के लिए माना जाता है। लेकिन मेरी स्थिति में, मैं अपनी उपलब्धि से बर्बाद हो गया था। लगातार तीन सफलताओं के साथ, मैंने एक अभिमानी और घमंडी रवैया अपना लिया था। मुझे ऐसा विश्वास था कि मैंने सबकुछ हासिल कर लिया है और फिर कभी भी एक सफल फिल्म नहीं बना सका।”
निर्देशक ने कहा, “ऊपर वाले ने फटाक झापड़ मारा ‘हिम्मतवाला’ आला, घमंड से भरे कमेंट्स दे रहा था ‘हमशकल्स’ आला और थोड़ा सा हुआ फिर से झापड़ मारा। इसके बाद सर्वशक्तिमान ने मुझ पर प्रहार किया और हिम्मतवाला बुरी तरह फ्लॉप हुई। हमशक्ल के बाद तो मैंने अपना शक्ल ही छुपा ली।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines