Bigg Boss 16: छोटी सरदारनी फेम Nimrat Kaur Aahluwalia होंगी पहली कंटेस्टेंट!

Bigg Boss 16: छोटी सरदारनी फेम Nimrat Kaur Aahluwalia होंगी पहली कंटेस्टेंट!

Bigg Boss 16: छोटी सरदारनी फेम Nimrat Kaur Aahluwalia होंगी पहली कंटेस्टेंट!

मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का आगाज 1 अक्टूबर से होने जा रहा है। सलमान खान स्टारर शो के प्रोमो ने पहले ही फैंस के बीच बज्ज क्रिएट कर रखा है। प्रोमो में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने खुलासा किया कि बिग बॉस इस सीजन में अपना खुद का गेम खेलेंगे और इसका खामियाज़ा सभी को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शो के कंटेस्टेंट्स के लेकर भी बड़ा सस्पेंस रखा गया था। लेकिन अब मेकर्स ने धीरे-धीरे हिंट देना शुरू कर दिया है। सोमवार को, निर्माताओं ने शो में एक पहले कंटेस्टेंट की झलक देते हुए एक प्रोमो वीडियो साझा किया, जिसे देखने के बाद नेटिजेंस अनुमान लगा रहे हैं कि वो निमृत कौर अहलूवालिया हैं।

प्रोमो वीडियो में एक्ट्रेस को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह टीवी शो की पॉपुलर बहू हैं और एक वकील भी हैं। खैर, इस जानकारी के साथ, नेटिज़न्स अनुमान लगा रहे हैं कि वह कोई और नहीं बल्कि छोटी सरदारनी फेम निमृत कौर अहलूवालिया (Choti Sardarni Fame Nimrat Kaur Aahluwalia) हैं। उन्होंने अपने के इंटरव्यूज में खुलासा किया कि वो पहले एक वकील थीं जो बाद में एक्ट्रेस बन गईं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ColorsTV/status/1574446199154671622?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1574446199154671622%7Ctwgr%5Ef6f8ce956092080a053236163824cb40196bf25a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.bollywoodlife.com%2Ftv%2Fbigg-boss-16-promo-choti-sarrdaarni-star-nimrit-kaur-ahluwalia-is-the-first-confirmed-contestant-of-salman-khans-show-makers-drop-a-major-hint-watch-entertainment-news-2199283%2F

विज्ञापन

निमृत के अलावा, सलमान खान के शो के प्रतियोगी के रूप में सुंबुल तौकीर, साजिद खान, जन्नत जुबैर और कई अन्य हस्तियों के नाम इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है। हमने पहले बताया था कि लगभग 18 प्रतियोगी सलमान खान के शो के लेटेस्ट सीज़न का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ