Archana Gautam Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 की 2 मशहूर कंटेस्टंट्स अब अचानक एक साथ लाइमलाइट में आ गई हैं। अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी शो में पहली बार मिली और इनकी दोस्ती हो गई। कई मौकों पर प्रियंका और अर्चना एक-दूसरे का सपोर्ट करते नजर आईं। इनकी दोस्ती शो में काफी देखने को मिली। हालांकि, ये दोनों अक्सर लड़ते भी दिखाई देते थे। इनका रिश्ता काफी खट्टा-मीठा था जिसे देखने में फैंस को भी मजा आता था।
टूटी अर्चना और प्रियंका की दोस्ती
कभी प्रियंका का अर्चना से गुस्सा होना तो कभी इन दोनों का एक दूसरे को मनाना लोगों को एंटरटेन करता था। शो में कई डिफरेंस होने के बाद इन दोनों ने शो के अंत तक अपने सभी मनमुटाव मिटा लिए थे। वहीं, अब ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों की दोस्ती में एक बार फिर दरार आ गई है। अब अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी की दोस्ती टूटने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इन दोनों बेस्ट फ्रेंड्स के रिश्ते में कड़वाहट आ गई है।
Image Credit : Google
इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
कहा जा रहा है कि अब इन दोनों हसीनाओं की दोस्ती पहले जैसी नहीं रही। इस बात का हिंट अब फैंस को सोशल मीडिया पर मिला है। दरअसल, अब अर्चना गौतम ने अपने खास दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जी हां, अब अर्चना गौतम प्रियंका को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रही हैं। अचानक उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रियंका को अनफॉलो क्यों किया इसे लेकर भी जानकारी सामने आई है।
ये है दोस्ती में दरार की वजह
बता दें, हाल ही में अर्चना गौतम ने अपनी बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। बर्थडे के ग्रैंड सेलिब्रेशन में उन्होंने अपने सभी दोस्तों को इनवाइट किया था। प्रियंका भी इस पार्टी में इन्वाइटेड थीं। मगर इस पार्टी में प्रियंका नहीं पहुंचीं और न ही उन्होंने अर्चना को मैसेज कर इस बात के बारे में बताया। जिसकी वजह से अब अर्चना-प्रियंका से नाराज हो गई हैं। प्रियंका की इस हरकत ने उन्हें काफी हर्ट किया और अब अर्चना ने फैसला कर लिया है कि वो प्रियंका से सभी रिश्ते तोड़ देंगी।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
8 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
10 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
11 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
12 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines