मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के अपकमिंग एपिसोड में एक नया घमासान देखने को मिलने वाला है। फिल्म निर्माता साजिद खान और को-कंटेस्टेंट अर्चना गौतम (Sajid Khan & Archana Gautam Fight) के बीच एक भयंकर लड़ाई देखने को मिली है, जहां दोनों ने शो में एक-दूसरे के माता-पिता को घसीट लिया।
दरअसल, लड़ाई तब ज्यादा बढ़ गई जब साजिद को कहते हुए सुना गया कि कुछ लोग मानते हैं कि उनके पिता बिग बॉस चलाते हैं। बस फिर क्या था अर्चना चिढ़ गईं और उन्होंने जवाब में कहा कि वह अपने पिता से शो चलाने के लिए कहें।
एक दूसरे मां-बाप को बीच में घसीटा
मंगलवार के एपिसोड के तुरंत बाद प्रसारित हुए प्रोमो में साजिद को कहते हुए सुना गया कि “लोगों को लगता है उनके बाप का शो है।” इस पर अर्चना ने तुरंत जवाब दिया, “मेरा बाप इतना अमीर होता तो वो बिग बॉस को चला लेता, आप अपने पापा को बोल दिजिये ना वो चला लेंगे।”
ये सुनकर साजिद गुस्सा हो गए और उठ खड़े हुए। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने अर्चना को ट्रक से बाहर निकलने के लिए कहा। वो चिल्लाते हुए कहते हैं, “तूने मेरे बाप का नाम लिया! अब चल उतर। औकात देख अपनी।”
अर्चना ने भी अपना आपा खो दिया और कहा, “मेरी माँ और बाप पे जा रहा है, अपनी माँ पर जा। फाड़ के रख दूंगी। ” शिव ठाकरे और एमसी स्टेन को साजिद को रोकने की कोशिश करते देखा गया, साथ ही उन्होंने अर्चना पर आरोप लगाया।
मंगलवार के एपिसोड में, अर्चना शरारती मूड में थी और घर के चारों ओर लड़ाई-झगड़ा करवाती दिखीं। उन्होंने घर के कामों के बंटवारे को लेकर टीना दत्ता को सुंबुल तौकीर खान के बीच भी लड़ाई भड़काई। पिछले हफ्ते जब साजिद घर के कप्तान थे तब अर्चना का उनके साथ कुछ विवाद हुआ था। बता दें, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए, एमसी स्टैन, सुंबुल तौकीर, सौंदर्या शर्मा, अर्चना गौतम और अंकित गुप्ता नॉमिनेटेड हैं।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
17 mins agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
3 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
4 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
8 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
9 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
11 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
21 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines