मुंबई: छोटे पर्दे पर बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के प्रीमियर के लिए बस कुछ ही दिन बाकी हैं। वहीं मेकर्स भी कुछ कंफर्म कंटेस्टेंट्स के प्रोमो को एक एक कर जारी कर रहा है। इससे पहले कंटेस्टेंट के रूप में छोटी सरदारनी फेम निम्रत कौर आहलूवालिया का प्रोमो जारी करने के बाद अब एक और कंटेस्टेंट का खुलासा कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – Chunkey Panday की पत्नी बनना चाहती थीं Ekta Kapoor, एक्टर को देख करती थीं ब्लश
कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो लेटेस्ट प्रोमो (Bigg Boss 16 Promo) जारी किया है, उसमें टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) के ऑनस्क्रीन नाम ‘इमली’ (Imlie) का जिक्र हो रहा है, जिन्हें टीवी शो इमली में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया।
प्रोमो में, सुंबुल को गाते हुए देखा जा सकता है, “इमली का बूटा, बेरी का पेड़।” जब उन्हें बीच में टोकते हुए बिग बॉस कहते हैं, “इमली खट्टी, कड़वा बेर।” सुंबुल गाना जारी रखती हैं, “इस सीजन के हम दो शेर,” लेकिन बिग बॉस उन्हें टोकते हुए कहते हैं, “गलत, तुम सेर तो हम सवा सेर।”
चैनल ने टीज़र के साथ कैप्शन दिया, “शेरों के शेर, बिग बॉस उतरेंगे इस मैदान में खेलने ये खेल देखिए #बिगबॉस16, 1 अक्टूबर से, रात 9.30 बजे।”
https://twitter.com/ColorsTV/status/1574624876299661312?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1574624876299661312%7Ctwgr%5E9b58505fdc124aec3fea31d7594183d11503698b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftimesofindia.indiatimes.com%2Ftv%2Fnews%2Fhindi%2Fbigg-boss-16-imlie-fame-sumbul-touqeer-introduced-as-new-confirmed-contestant-watch-promo%2Farticleshow%2F94470940.cms
सुंबुल के अलावा, गौतम विज और चांदनी शर्मा बिग बॉस 16 के पहले दो कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। भले ही टीज़र में खुलकर उनके नामों का जिक्र नहीं किया गया, लेकिन सभी के लिए ये अनुमान लगाना काफी आसान है कि प्रतिभागी असल में कौन थे।
अभी पढ़ें – Ranbir Kapoor Reveals Bedroom Secret: बेडरूम में पत्नी आलिया की इस आदत को झेलते हैं रणबीर कपूर
पुष्टि किए गए नामों के अलावा फिल्म निर्माता साजिद खान, उतरन फेम टीना दत्ता, अभिनेत्री श्रीजिता डे कुछ अन्य नाम हैं जो सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
पिछले सीज़न में, तेजस्वी प्रकाश ने रेस में प्रतीक सहजपाल और प्रेमी करण कुंद्रा को हराकर बिग बॉस ट्रॉफी जीती थी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines