Paras Chhabra: पारस छाबड़ा ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) से लाइमलाइट में बने हुए हैं। ‘बिग बॉस 13’ में लूप होल ढूंढते-ढूंढते उन्होंने साबित कर दिया कि जब वो दिमाग चलाते हैं तो उन्हें कोई भी हरा नहीं सकता। शो में पारस के अलग-अलग रूप देखने को मिले थे। एक तरफ उनका शैतानी दिमाग तो दूसरी तरफ उनकी दोस्तियों के किस्से काफी मशहूर हुए। वहीं, इन दिनों पारस अपने पॉडकास्ट शो से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका ‘Abraa Ka Dabra Show’ काफी पॉपुलर हो रहा है।
पारस का सीक्रेट हुआ रिवील
पारस के इस शो पर आकर सेलिब्रिटीज बातों-बातों में कई खुलासे कर रहे हैं और विवादित बयान भी दे रहे हैं। पारस का शो इसी कारण काफी मजेदार हो गया है और बिना फिल्टर हो रहीं दिलचस्प बातें इस शो को रोचक बना रही हैं। वहीं, हाल ही में पारस के पॉडकास्ट में ‘बिग बॉस 13’ की ही एक एक्स कंटेस्टेंट नजर आई थीं जिनकी पर्सनल लाइफ काफी समय से कंट्रोवर्सी में बनी हुई है। ये एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) हैं। ऐसे में जब दोनों दोस्त साथ बैठे तो सिर्फ दलजीत ही नहीं बल्कि पारस के भी कुछ सीक्रेट रिवील हो गए।
‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर पारस ने क्यों किया रिजेक्ट?
बातों-बातों में ‘खतरों के खिलाड़ी’ का जिक्र छिड़ गया। दरअसल, पारस ने दलजीत कौर से सवाल किया था कि क्या उन्होंने इस सीजन ‘खतरों के खिलाड़ी’ देखा था? तो इसके जवाब में दलजीत ने कहा क्यों शालीन था इसलिए? फिर पारस ने उन्हें क्लियर किया कि वो ये सवाल इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि आसिम रियाज (Asim Riaz) इस सीजन में थे और शो में काफी बवाल हुआ है। इसके बाद दलजीत कौर ये जानने में काफी इंटरेस्टेड दिखीं कि आसिम आजकल क्या कर रहे हैं? इसका जवाब देने के बाद पारस ने खुद को लेकर एक शॉकिंग खुलासा कर डाला।
यह भी पढ़ें: Chum Darang की 5 खूबियां, Bigg Boss 18 में कैसे दिल जीत रही अरुणाचल प्रदेश की ये कंटेस्टेंट?
दलजीत कर के सामने पारस ने खोला राज
पारस ने रिवील किया कि काफी समय से ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए उन्हें अप्रोच किया जा रहा है। जब दलजीत ने उनसे पूछा कि ‘तू तो नहीं था इस बार?’ तो पारस बोले, ‘मैं नहीं था, मैं होता तो आप देखते, जरूर देखते। नहीं देखते तो यहीं बिठाकर दिखाता। मुझे बहुत टाइम से ऑफर तो दे ही रहे थे ये लोग लेकिन मैं मोटा हो रखा था। मैंने कहा कि मैं अपनी बेइज्जती नहीं करवाऊंगा, आप लोग तो सीधा पूल में उतार देते हो, पेट-वेट दिख जाएगा, बेइज्जती हो जाएगी। लालाराम बनकर थोड़ी जाना है। तो इसलिए मैंने इंतजार किया।’ अब पारस के इस बयान से साफ है कि वो भले ही इस सीजन मोटापे के डर से ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा न ले पाए हों, लेकिन अगले सीजन वो शो में जरूर दिखाई दे सकते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
51 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines