Mahira Sharma Falls down During Award Show: ‘बिग बॉस सीजन 13’ फेम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ हाल ही में एक हादसा हो गया। एक्ट्रेस हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं, जहां उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिससे मैडम अब काफी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल स्टेज पर जाते हुए एक्ट्रेस धड़ाम से नीचे गिर गई। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
माहिरा शर्मा स्टेज पर जाते हुए डगमगाईं
दरअसल माहिरा एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं, जहां उनका गाउन इतना ज्यादा हेवी था कि उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत आ रही थी। ऐसे में जब अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर माहिरा को बुलाया गया तो उनके साथ बैठे अपारशक्ति खुराना भी उनके पीछे-पीछे चल रहे थे, क्योंकि माहिरा की ड्रेस इतनी ज्यादा भारी थी कि पहले से ही डर था कि कहीं एक्ट्रेस गिर ना जाएं। लेकिन इसके बावजूद वहीं हुआ जिसका डर था।
स्टेज की तरफ जाते ही माहिरा थोड़ी डगमगाईं और सीढ़ियों पर गिर गईं। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोग उन्हें पकड़ने के लिए आगे आए, जबकि सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मिले-जुले रिएक्शन्स दिए। इस हादसे के बाद बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने भी माहिरा की मदद करने की कोशिश की, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी लोगों के निशाने पर आ गईं। अभिनेत्री की ड्रेस को लेकर कई लोगों ने कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा कि इतनी ज्यादा भारी ड्रेस पहनी ही क्यों जब संभालना मुश्किल है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि हील नहीं संभाल पाती हैं को क्यों पहनी।
पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में एक्ट्रेस
पिछले कुछ समय से माहिरा शर्मा की पर्सनल लाइफ की भी काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में उन्होंने पारस छाबड़ा से ब्रेकअप किया है, जिसके बाद से वो सुर्खियों में रही हैं। चार से पांच साल के रिश्ते के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इस दौरान पैपराजी अलग-अलग इवेंट्स पर माहिरा को स्पॉट करते हैं लेकिन ना तो एक्ट्रेस और ना ही पारस ब्रेकअप को लेकर कुछ भी बोलते हुए नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार Nagarjuna के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में बुरे फंसे एक्टर!
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines