हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अस्पताल के बिस्तर पर पहुंचीं Himanshi Khurana, Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट की तस्वीर देख चौंके फैंस

Himanshi Khurana Hospitalized: बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं और फैंस टेंशन में आ गए हैं। एक्ट्रेस को कुछ हो गया है और वो अस्पताल में भर्ती हो गई हैं।

विज्ञापन
Himanshi Khurana File Photo

Himanshi Khurana Hospitalized: ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो गई हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, इन तस्वीरों में मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं। हिमांशी को हॉस्पिटल में एडमिट देख फैंस को चिंता हो गई है और सभी एक्ट्रेस को लेकर घबराए हुए हैं।

हॉस्पिटल में एडमिट हुईं हिमांशी खुराना

ये तस्वीरें खुद हिमांशी खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। 13 जनवरी को हिमांशी ने 2 फोटोज पोस्ट की थीं। इन फोटोज में हिमांशी हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रही हैं और उनके हाथ पर कैनुला लगा हुआ है। यानी एक्ट्रेस को ड्रिप चढ़ी है। हालांकि, उनकी ये हालत कैसे हो गई? अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिला है। एक्ट्रेस को क्या हुआ है और वो हॉस्पिटल में क्यों एडमिट हैं? अभी तक उसका कारण रिवील नहीं हुआ है।

अस्पताल में मेकअप करती दिखीं हिमांशी

हिमांशी को इन तस्वीरों में भी मेकअप करते हुए देखा जा सकता है। वो हॉस्पिटल के बिस्तर पर बैठकर लिपस्टिक लगाते हुए और खुद को शीशे में निहारते हुए नजर आ रही हैं। इस हालत में भी हिमांशी अपने लुक्स को लेकर बेहद कॉन्शियस लग रही हैं। दूसरी तरफ अपने अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी देते हुए हिमांशी खुराना ने एक कॉस्मेटिक ब्रांड का प्रमोशन भी किया है। उनका ब्रांड लॉन्च होने वाला है और इसके लिए वो इतनी एक्साइटेड हैं कि वो अस्पताल से ही उसका प्रमोशन कर रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Avinash Mishra ने कबूला Eisha के लिए प्यार? दोस्त नहीं रिश्ते को दिया दूसरा नाम

फैंस को हुई हिमांशी की चिंता

दूसरी तरफ कमेंट सेक्शन में कुछ लोग बता रहे हैं कि हिमांशी खुराना को बुखार था और फिर भी वो शूटिंग कर रही थीं। हो सकता है कि एक्ट्रेस को वायरल हुआ हो। ऐसे में अब फैंस उनकी सेहत में सुधार की कामना कर रहे हैं। साथ ही ये भी दुआ कर रहे हैं कि हिमांशी जल्द ठीक होकर घर लौट आएं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी सेहत की फिक्र में डूबे हुए हैं। हिमांशी के कमेंट सेक्शन में उनकी रिकवरी की दुआएं की जा रही हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola