Arti Singh Haldi Ceremony: गोविंदा (Govinda) की भांजी यानी पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। ब्राइडल शावर के बाद अब हाल ही में आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी हुई है। 25 अप्रैल को एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में अब उनकी वेडिंग सेरेमनी की फोटोज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दरअसल, बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के दौरान से ही फैंस इंतजार में बैठे थे कि कब आरती शादी करेंगी। फाइनली अब एक्ट्रेस और फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।
आरती सिंह को लगी शादी की हल्दी
अभी कुछ देर पहले ही आरती सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं। इस फंक्शन में टीवी सितारों का जमावड़ा लगा था। परिवार और रिश्तेदारों के साथ ही आरती सिंह की शादी के फंक्शन में पूरी टीवी इंडस्ट्री पहुंच गई। इस दौरान आरती ने ग्रीन और पिंक कलर का खूबसूरत ऑउटफिट पहना और वो इसमें बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं। अपनी हल्दी के फंक्शन में आरती सिंह ने जमकर एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर उनके खूब मस्ती करते हुए और डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं।
हल्दी पर भावुक हुईं आरती
लेकिन फैंस की नजर तो उस वीडियो पर ठहर गई जिसमें आरती के आंसू छलक आए हैं। दरअसल, अपनी शादी की रस्म में एक्ट्रेस बेहद इमोशनल हो गईं और जब उन्हें उनकी दोस्त हल्दी लगा रही थीं तो वो रोने लगीं। खुद एक्ट्रेस फरनाज शेट्टी (Farnaz Shetty) ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें आरती को काफी भावुक होते हुए देखा जा सकता है। बता दें, अपनी शादी से पहले आरती काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। बीते दिन उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपनी फीलिंग्स भी बताई थीं। उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था नई शुरुआत से नर्वस और इमोशनल हूं।
हल्दी लगते ही बहने लगे Arti Singh के आंसू
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, 25 अप्रैल को होगा बड़ा धमाका!
अब होगी मेहंदी
वहीं, उनकी हल्दी सेरेमनी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दूसरी तरफ अब फैंस इस फंक्शन की तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस की मेहंदी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आरती फैंस को अपनी मेहंदी सेरेमनी की झलक भी दिखाएंगी और वो फंक्शन भी खूब धमाकेदार होगा। वहीं, गोविंदा की कमी उनकी भांजी की शादी में खलती दिख रही है। फंक्शन में तो वो हिस्सा नहीं बने, ऐसे में क्या वो शादी में आएंगे ये भी बड़ा सवाल है।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines