'ये जाने का समय नहीं था...', Shefali Jariwala के नाम बहन जैसी दोस्त Arti Singh ने लिखा इमोशनल नोट

Shefali Jariwala Passed Away: शेफाली जरीवाला के इस दुनिया से जाने के बाद आरती सिंह ने एक लम्बा-चौड़ा इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आरती ने बताया कि दोनों का रिश्ता कैसा था और शेफाली उनकी जिंदगी में क्या मायने रखती थीं? आरती ने साथ ही शेफाली जरीवाला के परिवार के लिए भी प्रार्थनाएं की हैं।

Shefali Jariwala

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद आरती ने शेयर किया पोस्ट। (Photo Credit- Social Media)

Shefali Jariwala Passed Away: ‘बिग बॉस 13’ से फिर मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला की मौत से उनके परिवार वाले बिखर चुके हैं। शेफाली जरीवाला का एक और परिवार था, जो उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में बनाया था। वो परिवार भी पूरी तरह टूट गया है। पहले सिद्धार्थ शुक्ला और अब शेफाली जरीवाला के निधन ने ‘बिग बॉस 13’ के सभी कंटेस्टेंट्स को अंदर से झकझोरकर रख दिया है। शेफाली का अंतिम संस्कार अपनी आंखों के सामने देखने के बाद ये लोग खुद को समेट नहीं पा रहे। सभी के सामने जैसे उन पुरानी यादों की झलकियां आ गई हैं, जो उन्होंने शेफाली जरीवाला के साथ बनाई थीं।

विज्ञापन

शेफाली जरीवाला के निधन पर इमोशनल हुईं आरती सिंह

अब शेफाली जरीवाला के साथ बिताए सभी पल ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट्स के सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब आरती सिंह ने भी अपनी दोस्त के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें, शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में आरती सिंह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई थीं। अपनी दोस्त को हमेशा के लिए अलविदा कहना आरती सिंह के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है। वहीं, अब आरती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेफाली के साथ ढेर सारी तस्वीरें और मीठे पलों के कुछ खास वीडियो शेयर किए हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में आरती से शेफाली को इतना प्यार मिला था कि वो घर वापस नहीं जाना चाहती थीं।

विज्ञापन

आरती सिंह ने दोस्त शेफाली के नाम लिखा इमोशनल नोट

अब इन खूबसूरत यादों के साथ आरती सिंह ने आंखें नम कर देने वाला पोस्ट लिखा है। आरती ने कहा, ‘विश्वास ही नहीं हो रहा। कल जब तक मैंने तुम्हें नहीं देखा, मैं नहीं कर पाई। हम अभी एक हफ्ते पहले जिम में मिले थे और तुमने कहा था कि आरती तेरे लिए बहुत खुशी होती है। तू खुश है ना। साथ में कार्डियो करेंगे। हमने एक हफ्ते पहले ही प्लान बनाया था। जब भी कोई पूछता था कि किस-किससे आज भी बात करते हो? दोस्ती है? मैं कहती थी शेफू। मैंने कभी बुरे सपने में भी नहीं सोचा था कि तुम चली जाओगी। तुम पागल बेहद चाइल्ड थी और तुमने हमेशा मुझे प्यार और दुआएं दी हैं। ना ही कभी किसी के बार में कुछ कहा और ना गॉसिप की। तुम्हारा दिल साफ था। भगवान ऐसा क्यों, क्यों करेंगे? मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा प्यार करूंगी।’

आरती की शादी में बहन का फर्ज निभा रही थीं शेफाली

आरती सिंह ने आगे लिखा, ‘मैं हमेशा तुम्हारी खूबसूरती को पसंद करती थी। जब तुम बिग बॉस में आई थी, मैं तुमसे अपनी नजरें नहीं हटा पाई थी। शादी से पहले तुम बहन की तरह रोज फोन करती थी फेसियल करवा ले। काम बता… तुम और भैया ऐसे खुश थे जैसे सगी बहन शादी कर रही हो। मेरा दिल अंकल और आंटी के लिए दुखता है। उन्हें इस तरह देखकर मेरी आत्मा टूट गई। पराग भैया मैंने देखा है। वो तुम्हें एक बच्चे की तरह पैंपर करते थे। हम रोएंगे, हम शोक मनाएंगे, लेकिन हम मूव ऑन कर लेंगे, लेकिन परिवार पूरी जिंदगी भुगतेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

आरती ने शेफाली के परिवार के लिए की प्रार्थना

आरती सिंह ने शेफाली के लिए आखिर में कहा, ‘मैं ये नहीं कहना चाहती कि तुम स्वर्ग या किसी बेहतर जगह पर चली गई हो। ये जाने का वक्त ही नहीं था। तुम्हें अभी और मुस्कान, खुशियां और प्यार बांटना था। तुम हमेशा- हमेशा के लिए मेरी स्पेशल दोस्त रहोगी। मैं जानती हूं जिंदगी अनप्रेडिक्टेबल है, लेकिन हम भूल जाते हैं। मुझे RIP लिखने से नफरत है। मैं दुआ करती हूं कि तुम खुश रहो और तुम्हारी आत्मा खुश रहे और तुम्हारे परिवार को शक्ति मिले। आई लव यू मेरी शेफू।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ