
'बिग बॉस' फेम कंटेस्टेंट के पिता का हुआ निधन, एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़
बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा के पिता का निधन हो गया है. सोशल मीडिया पर एक्टर ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की है.
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
‘बिग बॉस 11’ फेम कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. एक्टर के पिता का निधन हो गया है. प्रियांक ने इस दुखद खबर को अपने फैंस को खुद ही सुनाई है. एक्टर के पिता ने 59 की उम्र में अंतिम सांस ली है. प्रियांक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर पिता के निधन की जानकारी शेयर की. एक्टर ने अपने पिता की फोटो शेयर करते हुए इस दुखद खबर को फैंस के साथ शेयर किया. सोशल मीडिया पर अब प्रियांक शर्मा के फैंस उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
प्रियांक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा. एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘अच्छी नींद लो मेरे पापा, मुझे आपकी बहुत याद आएगी. मुझे उम्मीद है कि मैं एक दिन आपको गर्व महसूस कराऊंगा. शांति से आराम करो.’ प्रियांक की ये पोस्ट अब काफी वायरल हो रही है. फैंस के साथ-साथ टीवी सेलेब्स भी उनकी पोस्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं. प्रियांक के लिए फिलहाल मुश्किल भरा समय है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: