Bandgee Kallra House Theft: ‘बिग बॉस सीजन 11’ की कंटेस्टेंट बंदगी कालरा को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस बंदगी कालरा के साथ एक बेहद चौंका देने वाली घटना हो गई। अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई है और सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल, बंदगी कालरा के घर पर हाल ही में एक बड़ी चोरी हो गई है। एक्ट्रेस ने इसके बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है।
बंदगी कालरा के घर में घुसे चोर
बंदगी कालरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस ने अपने घर के 2 दरवाजे दिखाए हैं, जो बुरी तरह से टूटे हुए हैं। अब दरवाजों की हालत दिखाते हुए बंदगी कालरा ने लिखा, ‘कल घर आई तो देखा कि मेरा घर चोरी से टूटा हुआ है और अंदर से बाहर तक बुरी तरह से तबाह हो चुका है। बहुत सारी पर्सनल चीजें, पैसे आदि गायब हैं और क्योंकि मेरी बहन की शादी थी, इसलिए मेरे पास घर पर बहुत सारा कैश रखा हुआ था। मेरे घर का कैमरा SD के साथ चोरी हो गया है और एक नहीं, दो गेट टूटे हुए हैं।’
Bandgee Kallra
बहन की शादी के लिए रखा कैश हुआ गायब
बंदगी कालरा ने आगे लिखा, ‘किसी के पास कोई सुराग नहीं है! हमारा सिस्टम इतना कमजोर और सुस्त है कि वो कार्रवाई करने के बजाय आराम कर रहे हैं और खाना खा रहे हैं। मैं जल्द ही एक वीडियो बनाने जा रही हूं, जब मैं सही मानसिक स्थिति में आ जाऊंगी।’ बंदगी कालरा ने इसके बाद अपने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने दुख जताते हुए लिखा, ‘मैंने कभी इतना हेल्पलेस महसूस नहीं किया! जिस तरह से चीजें चल रही हैं या मुझे कहना चाहिए कि अब तक बिल्कुल भी नहीं चल रही हैं, मुझे उनके जॉब एथिक्स और प्रामाणिकता पर क्लियर डाउट है।’
Bandgee Kallra
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 के सेट पर फिर चोटिल हुईं Reem Shaikh? पांव में बैंडेज को लेकर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
सिस्टम से निराश हैं बंदगी कालरा
बंदगी कालरा ने कहा, ‘कदम उठाए जा रहे हैं (नहीं उठाए जा रहे हैं) इसलिए ये मामला टेबल के नीचे दब गया है, ये बहुत साफ है। मैं हमारे सिस्टम से बहुत निराश हूं, मुझे हमेशा से ये पता था, लेकिन अब मैं इसका सामना कर रही हूं और फिर लोग पूछते हैं कि आप भारत से बाहर क्यों जाना चाहते हैं? चोरी के बारे में सूचित किए हुए लगभग 30 घंटे हो चुके हैं!’ एक्ट्रेस अपने इस पोस्ट में काफी बेबस लग रही हैं।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines