Bandgee Kallra: एक्ट्रेस और मॉडल बंदगी कालरा (Bandgee Kallra) का नाम तो आप सभी को याद होगा। बिग बॉस 11 (Bigg Boss Season 11) से उन्हें शोबिज में जगह मिली थी। इस शो के बाद बंदगी और उनका लव अफेयर खूब सुर्खियों में छा गया था। एक्ट्रेस खुद से काफी बड़े और तलाकशुदा लड़के को डेट करने के चलते खूब ट्रोल हुई थीं। हालांकि, 5 साल तक तो सब ठीक रहा लेकिन फिर पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का ब्रेकअप हो गया। अब बंदगी को लेकर एक और चौंका देने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के साथ हाल ही में उनके होम टाउन में बदसलूकी हुई है।
बंदगी कालरा के साथ पड़ोसन ने किया बुरा बर्ताव
बता दें, बंदगी कालरा दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके साथ दिल्ली में ही उनके पड़ोसियों द्वारा बुरा बर्ताव किया गया है। खुद बंदगी ने अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया है कि कैसे उनकी पड़ोसन ने उन्हें धमकी दी, चप्पल फेंकी और भद्दी गालियां तक दी और जब वो ये शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची तो पुलिस ने कोई मदद नहीं की। दरअसल, ये घटना 19 फरवरी की है जब वो अपने पेट डॉग को सैर करवाने सैनिक फार्म्स ले गई थीं। बंदगी बस अपने डॉगी को घुमा रही थीं जब एक महिला उन पर चिल्लाने लगी कि इसको यहां से लेकर जाओ। इतना ही नहीं उस महिला ने बंदगी के डॉगी के मुंह पर चप्पल तक फेंक मारी और उन्हें अभद्र बातें कहीं।
बंदगी कालरा को दी भद्दी गालियां
इसके बाद वो औरत अपने घर गई और वाइपर लेकर आई जिससे वो बंदगी और उनके पेट डॉग को पीटना चाहती थी। वो महिला इस वाइपर को लगातार बंदगी के चेहरे की तरफ कर रही थी। जब ये पूरा किस्सा हुआ उस वक्त काफी लोग वहां मौजूद थे लेकिन फिर भी एक्ट्रेस की मदद करने कोई भी आगे नहीं आया। सबसे अजीब बात तो ये थी कि उस महिला के घर में 9 कैमरे थे लेकिन जब एक्ट्रेस ने पुलिस और PETA को शिकायत की उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया और ये मामला रफा-दफा करने की सलाह दे दी। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि इस मामले में आरोपी महिला बुजुर्ग हैं।
यह भी पढ़ें: क्या लौटने वाले हैं Sidhu Moosewala? दिवंगत सिंगर की मां हुईं प्रेग्नेंट
पुलिस और PETA से भी नहीं मिली एक्ट्रेस को कोई मदद
दूसरी ओर इस महिला की बहू ने उल्टा एक्ट्रेस को ही धमकी दी कि वो उन्हें झूठे केस में फंसा देंगी और पुलिस को बताएंगी कि बंदगी उन्हें मारने आई थीं। एक्ट्रेस अब इस पूरे हादसे से सदमे में हैं और काफी निराश हैं। पुलिस और PETA से सपोर्ट न मिलने पर बंदगी कालरा दुखी हो गई हैं। बता दें, देश में एनिमल क्रुएलिटी होने पर वैसे तो सख्त कदम उठाए जाते हैं लेकिन इस बार मामला ठंडा पड़ गया। अब मीडिया के सहारे एक्ट्रेस ने अपना दुख बयां किया है और अपने साथ हुई पूरी घटना कि जानकारी दी जिसे सुनकर फैंस के भी होश उड़ गए हैं।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
40 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines