Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के घरवाले नजर आ रहे हैं. अब तक कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, गौरव खन्ना और अमाल मलिक के घरवाले घर में एंटर कर चुके हैं. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें प्रणित मोरे के बड़े भाई घर में आए हैं. प्रणित के भाई ने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की. इसके साथ ही प्रणित ने कुनिका सदानंद को लेकर भी खास बात की. जिसे सुनकर घरवाले भी हैरान होकर हंसते नजर आए. चलिए आपको भी बताते हैं प्रणित के भाई ने क्या कुछ कहा?
प्रणित के भाई ने किया एंटरटेन
लेटेस्ट एपिसोड में अमाल मलिक के भाई और बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक की घर में एंट्री हुई. अरमान ने घरवालों को अपनी सिंगिंग से खूब एंटरटेन किया. इसके साथ ही अरमान ने अमाल को उनके गेम के लिए टिप्स भी दीं. वहीं अरमान के बाद प्रणित के भाई पराग की घर में एंट्री हुई. इस दौरान बिग बॉस ने प्रणित को स्टोर रूम में फ्रीज कर दिया था. प्रणित के भाई ने आते ही घरवालों को खूब एंटरटेन किया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: घरवालों से भी ज्यादा एंटरटेनिंग निकलीं फरहाना की मम्मी, आते ही अमाल की बोलती की बंद
कुनिका से की खास बात
प्रणित अपने भाई को देख इमोशनल हो गए और गले लग इमोशनल हो गए. इसके बाद प्रणित ने अपने भाई के कपड़े को लेकर उन्हें चिढ़ाया. वहीं इसके बाद प्रणित के भाई ने कुनिका सदानंद से मुलाकात की और कहा कि मेरे पापा आपके बहुत बड़े फैन हैं. पहले मेरे पापा ही घर में आने वाले थे लेकिन मम्मी ने उन्हें आपकी वजह से भेजा नहीं और उनकी जगह मैं आया. इस हंसी मजाक को देख घरवाले भी जोर-जोर से हंसने लगे.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: रोमांस में डूबे गौरव और आकांक्षा, अमाल के गाने पर कपल की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
अरमान मलिक ने बिखेरा सुरों का जादू
प्रणित के भाई का सेंस ऑफ ह्यूमर प्रणित जैसा ही निकला. घर में प्रणित के भाई और अमाल के भाई अरमान के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा हो गया. सोशल मीडिया पर एक और प्रोमो खूब वायरल हो रहा है. वहीं बिग बॉस ने घरवालों के लिए बोनफायर का अरेंजमेंट किया. इसमें सभी घरवालों के लिए अरमान मलिक ने स्पेशल परफॉर्मेंस देते हुए अपने गानों का जादू बिखेरा. सोशल मीडिया पर अरमान मलिक का ये अंदाज काफी वायरल हो रहा है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines