Raju Srivastav Health Update: उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन और जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) को 10 अगस्त की सुबह वर्कआउट करते वक्त हार्टअटैक आया। जिसके बाद से ही वो दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती हैं। कॉमेडियन को आए हार्ट अटैक की खबर वायरल होने के बाद से ही उनके फैंस काफी चिंतित हैं और लगातार उनका हेल्थ अपडेट जानना चाह रहे हैं। इसी कड़ी में कॉमेडियन के पर्सनल सेक्रेटरी गरवित नारंग ने उनके स्वास्थ को लेकर बड़ी अपडेट दी है।
बताते चलें कि दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी हुई थी। इसके बाद उनके हाथ, पैरों में आई हरकत की जानकारी से फैंस खुश हो उठे। हालांकि, राजू को अबतक होश नहीं आया है जो सबके लिए चिंता का सबब बना हुआ है। इसी बीच राजू के सेक्रेटरी ने उनके हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है, जो खुश करने वाला है।
और पढ़िए – IFFM Awards 2022: शेफाली शाह को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, जानें कौन रहा बेस्ट एक्टर
राजू के पर्सनल सेक्रेटरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा है,”राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है। हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं।” इससे पहले राजू के परिजनों ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नोट साझा कर बताया था कि अब राजू की हालत ‘स्थिर’ है। परिवार ने अपने बयान में कहा,’राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपना बेस्ट दे रहे हैं। सभी शुभचिंतको को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।’
और पढ़िए – Mumbai: गायक-संगीतकार राहुल जैन पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट से रेप का मामला दर्ज
वहीं, राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट से पता चला है कि उनके ब्रेन के एक हिस्से में इंजरी के निशान हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, ये इंजरी दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंचने की वजह से हुई है। मीडिया खबरों के अनुसार, एमआरआई रिपोर्ट में राजू श्रीवास्तव के सिर के सबसे ऊपरी हिस्से में कुछ धब्बे पाए गए हैं, इन्हीं धब्बों को डॉक्टर इंजरी बता रहे हैं। आपको बता दें कि राजू को होश में आने में अभी एक से दो हफ्ते का समय और लग सकता है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
4 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines