Raju Srivastav Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) की हालत बेहद खराब है। इस खबर के वायरल होने के बाद से ही उनके परिजन और फैंस सकते में हैं। साथ ही कॉमेडियन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांग रहे हैं। वहीं, अब राजू के पर्सनल सेक्रेटरी ने उनकी लेटेस्ट हालत को लेकर बड़ी अपडेट दी है।
राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गौरव नारंग ने बताया है कि डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव जी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। कल उन्हें प्रॉपर ट्रीटमेंट दी गई थी, जिसका वो रिस्पॉन्स कर रहे थे। हालांकि, शाम को अचानक कुछ हुआ जिसकी वजह से डॉक्टर्स ने उनका ब्रेन डेड बता दिया। साथ ही उनके ब्रेन में सूजन आ गई है, जैसा डॉक्टर्स ने बताया है। हमें पूरा भरोसा है कि वो जल्द ही ट्रीटमेंट का फिर से रिस्पॉन्ड करेंगे और स्वस्थ घर लौटेंगे।
बताते चलें कि, राजू श्रीवास्त 10 अगस्त को वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ने की वजह से दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने भी जानकारी देते हुए बताया है कि कॉमेडियन का ब्रेन लगभग डेड की हालत में पहुंच गया है। साथ ही उन्होंने दुआ करने की गुहार लगाई है।
कॉमेडियन को आए हार्ट अटैक की खबर वायरल होने के बाद से ही उनके फैंस काफी चिंतित हैं और लगातार उनका हेल्थ अपडेट जानना चाह रहे हैं। बताते चलें कि दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी हुई थी। इसके बाद उनके हाथ, पैरों में आई हरकत की जानकारी से फैंस खुश हो उठे। हालांकि, राजू को अबतक होश नहीं आया है जो सबके लिए चिंता का सबब बना हुआ है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
9 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines