Rupali Jaiswal
Read More
---विज्ञापन---
Raju Srivastav Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) की हालत बेहद खराब है। इस खबर के वायरल होने के बाद से ही उनके परिजन और फैंस सकते में हैं। साथ ही कॉमेडियन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांग रहे हैं। वहीं, अब राजू के पर्सनल सेक्रेटरी ने उनकी लेटेस्ट हालत को लेकर बड़ी अपडेट दी है।
राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गौरव नारंग ने बताया है कि डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव जी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। कल उन्हें प्रॉपर ट्रीटमेंट दी गई थी, जिसका वो रिस्पॉन्स कर रहे थे। हालांकि, शाम को अचानक कुछ हुआ जिसकी वजह से डॉक्टर्स ने उनका ब्रेन डेड बता दिया। साथ ही उनके ब्रेन में सूजन आ गई है, जैसा डॉक्टर्स ने बताया है। हमें पूरा भरोसा है कि वो जल्द ही ट्रीटमेंट का फिर से रिस्पॉन्ड करेंगे और स्वस्थ घर लौटेंगे।
बताते चलें कि, राजू श्रीवास्त 10 अगस्त को वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ने की वजह से दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने भी जानकारी देते हुए बताया है कि कॉमेडियन का ब्रेन लगभग डेड की हालत में पहुंच गया है। साथ ही उन्होंने दुआ करने की गुहार लगाई है।
कॉमेडियन को आए हार्ट अटैक की खबर वायरल होने के बाद से ही उनके फैंस काफी चिंतित हैं और लगातार उनका हेल्थ अपडेट जानना चाह रहे हैं। बताते चलें कि दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी हुई थी। इसके बाद उनके हाथ, पैरों में आई हरकत की जानकारी से फैंस खुश हो उठे। हालांकि, राजू को अबतक होश नहीं आया है जो सबके लिए चिंता का सबब बना हुआ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।