Mega Blockbuster First Look: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों अपने फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ वापसी को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। शो 10 सितंबर से टीवी पर टेलीकास्ट होने जा रहा है।
इस बीच वो शो के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। खबरों की मानें तो कपिल साउथ की ‘एक्सप्रेशन क्वीन’ (Expression queen) कही जाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – रील लाइफ की ही तरह ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है एक्टर की रियल लाइफ
जी हां, अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाने वाले कपिल जल्द ही रश्मिका के साथ-साथ कुछ अन्य सेलेब्स के साथ भी स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी कपिल और रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। दोनों ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपकमिंग फिल्म के टाइटल का भी खुलासा किया है। इसका नाम है ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ (Mega Blockbuster)। इतना ही नहीं फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसके ट्रेलर रिलीज की डेट के बारे में भी बताया गया है।
मेगा ब्लॉकबस्टर का ट्रेलर 4 सितंबर (Mega Blockbuster Trailer Release Date) को रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में क्रिकेट जगत के मशहूर प्लेयर रोहित शर्मा और सौरभ गांगुली भी देखे जाएंगे। इनके अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। कपिल ने अपने इंस्टा पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये वाली मेरे फैंस के लिए। आशा करता हूं आपको पसंद आए।’
वहीं रश्मिका ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘फन स्टफ।’ कपिल और रश्मिका के अलावा फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना-अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।
अभी पढ़ें – रणवीर सिंह और विक्की कौशल ने बैकस्टेज जाकर सिद्धू मूसेवाला के गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखें
इनमें दीपिका पादुकोण भी का नाम भी शामिल है। उन्होंने गुलाबी सूट में दोनों हाथ फैलाकर हंसते हुए अपनी तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सरप्राइज’।
अभी पढ़ें – फैंस के लिए अक्षरा सिंह ने शेयर किया खास वीडियो, कही ये बात
फिल्म में कपिल शर्मा की मौजूदगी को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है। सितारों से भरी इस फिल्म के पोस्टर्स ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। बात करें स्टार्स के वर्कफ्रंट की तो, कपिल जल्द ही टीवी पर अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो'(The Kapil Sharma Show) के नए सीजन को लेकर वापसी करने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ रश्मिका के अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में कई बॉलीवुड फिल्मों समेत ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) भी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
6 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
7 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
8 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
11 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
13 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
15 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
17 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines