मुंबई: एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) ने शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ (Fabulous Lives of Bollywood Wives) में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि वो संजय (Sanjay Kapoor Cheated on wife Maheep Kapoor) को छोड़ने की कगार पर थीं क्योंकि उनके पति ने उनकी शादी की शुरुआत में धोखा दिया था। महीप ने शो में सीमा सजदेह से बात करते हुए अपनी 25 साल पुरानी शादी को लेकर एक घटना को याद किया जब उनकी बड़ी बेटी शनाया कपूर बहुत छोटी थीं, तब संजय ने उन्हें धोखा दिया था।
अभी पढ़ें – अमिताभ बच्चन-रश्मिका की फिल्म ‘Goodbye’ का पोस्टर आउट, सामने आई रिलीज डेट
उन्होंने कहा, “सीमा क्या तुम्हें पता है कि शादी के शुरुआती दिनों में ही संजय काफी अजीब बर्ताव कर रहे थे। मैंने बस सनाया को उठाया और घर से निकल गई। मैं खुद के लिए खड़ी हुई। मेरे पास नन्ही शनाया थी. बतौर महिला और बतौर मां, मेरे लिए पहले मेरा बच्चा है। मेरी बेटी एक अच्छा पिता डिजर्व करती है जोकि संजय हैं भी। मैं आज जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो टूट जाती हूं। अगर मैं संजय को छोड़ देती तो शायद मेरे मन में उन्हें एक मौका और देना का मलाल रह जाता। क्योंकि जब मेरे बच्चे घर के अंदर आते हैं और मेरा पति घर के अंदर आता है तो मुझे एक तसल्ली वाली फीलिंग आती है सभी शांत रहना चाहते हैं। मुझे लगता है कि संजय ही मुझे शांत कर भी सकते हैं।”
सीमा ने तब उनसे पूछा कि क्या महीप ने संजय को माफ कर दिया है, महीप ने जवाब दिया, “100 साल पुरानी बात है। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मैंने इस शादी को निभाया। संजय ने निभाया, क्योंकि शादी हमेशा के लिए होती है। इसमें हम कई उतार-चढ़ाव देखते हैं”
अभी पढ़ें – Brahmastra 2: ‘ब्रह्मास्त्र 2’ करने से Hrithik Roshan ने किया इंकार, जानें वजह
बाद में कैमरों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं चाहती थी कि मेरी शादी किसी भी कीमत पर चले और मैंने इसे अपने और अपने बच्चे के लिए स्वार्थी रूप से किया। यह बिल्कुल भी समझौता नहीं था। यह मेरे लिए था। हम दोनों ने अपने जीवन में कई चरणों में एक-दूसरे को माफ कर दिया है। हम इस यात्रा के माध्यम से विकसित हुए हैं और हम और मजबूत हुए हैं।”
शो की बात करें तो, महीप के अलावा, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, अभिनेता समीर सोनी की पत्नी नीलम कोठारी और सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा किरण सजदेह भी इसका हिस्सा हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
10 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
11 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
13 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
15 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
17 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
18 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
20 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
20 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
20 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines