Raju Srivastav Health Update: फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) दिल का दौरा पड़ने के बाद से दिल्ली के ‘एम्स’ (AIIMS) अस्पताल में भर्ती हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो, उनकी तबीयत अभी स्थिर है। इसी कड़ी में कॉमेडियन की MRI रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस रिपोर्ट से कॉमेडियन की तबीयत बिगड़ने की वजह का खुलासा हुआ है।
राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट से पता चला है कि उनके ब्रेन के एक हिस्से में इंजरी के निशान हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, ये इंजरी दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंचने की वजह से हुई है। मीडिया खबरों के अनुसार, एमआरआई रिपोर्ट में राजू श्रीवास्तव के सिर के सबसे ऊपरी हिस्से में कुछ धब्बे पाए गए हैं, इन्हीं धब्बों को डॉक्टर इंजरी बता रहे हैं।
डाक्टरों ने ऐसा बताया कि ऑक्सीजन की सप्लाई और अन्य मेडिकल उपायों से ब्रेन के इन धब्बों वाले हिस्से को सामान्य करने की कोशिश की जाएगी। राजू के हेल्थ पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस केस में रिकवरी बेहद धीमी गति से होगी लेकिन रिकवरी की सम्भावना बनी हुई है। आपको बता दें कि राजू को होश में आने में अभी एक से दो हफ्ते का समय और लग सकता है।
गौरतलब है कि बीते दिन एक जिम में वर्क आउट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनके हार्ट अटैक की खबर सुन फैन्स को बड़ा झटका लगा है। फैंस राजू श्रीवास्तव के लिए दुआ मांग रहे हैं। वहीं बीते दिन कॉमेडियन के घरवालों ने पोस्ट के जरिए राजू की हेल्थ अपडेट दी, साथ ही अफवाहों पर गौर ना करने की रिक्वेस्ट की। पोस्ट में लिखा था,’राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। अफवाहों पर ध्यान न दें। उनके उत्तम स्वास्थ के लिए प्रार्थना करते रहें।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines