Who is Bhojpuri Actress Big Boss 19 Approached: Big Boss 19 के कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट में शामिल नीलमगिरी इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। वो पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। इन दिनों वो कई पॉपुलर गानों के म्यूजिक वीडियोज में खेसारी के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ भी देखी जा रही हैं। नीलम ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म से की थी और आज वो इंडस्ट्री में लीडिंग पोजीशन पर हैं।
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं नीलम –
नीलम अपनी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर भी बहुत फेमस हैं। नीलम के इंस्टाग्राम पर करीब 49 लाख फॉलोवर्स हैं। वो हमेशा ही अपने शूट्स के बीटीएस वीडियोज और तसवीरें शेयर करती रहती हैं। नीलम सोशल मीडिया पर ट्रेडिशनल और वेस्टर्न ऑउटफिट्स में तसवीरें डालती हैं। वो अपने म्युजिक वीडियोज को भी एक्टीवेली प्रमोट करती हैं।
कहां से हैं नीलमगिरी ?
नीलम वेस्ट बंगाल में 3 सितम्बर 1995 को जन्मी थीं। नीलम एक साधारण परिवार से ही आती हैं उनके पिता की हार्डवेयर की दुकान है। वो मूलतः यूपी की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग पटना के सेंट माइकल स्कूल से हुई है और फिर पटना यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने ग्रेजुएशन किया। टिक टॉक पर भी बहुत फेमस थी नीलम। नीलम को पहला ब्रेक पवन सिंह ने अपने ही एक म्यूजिक एल्बम में दिया था।
नीलम को इंडस्ट्री में किसने दिया था ब्रेक?
नीलम को म्यूजिक वीडियो में ब्रेक पवन सिंह ने अपने गाने ‘धनिया हमर नया बाड़ी हो’ से दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस की बाबुल फिल्म 2021 में रिलीज हुई। बता दें कि ये एक्ट्रेस की भोजपुरी सिनेमा में पहली फिल्म थी। नीलम गिरी ने अपने फिल्मी करियर में लगातार बेहतरीन काम किया है और एक के बाद एक हिट प्रोजेक्ट्स से अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने ‘इज्जत घर’, ‘यूपी 61 – लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर’, ‘टुन टुन’, ‘कलाकंद’ और ‘जस्ट मैरिड’ जैसी कई चर्चित और सुपरहिट फिल्मों में शानदार अदाकारी की है। इन फिल्मों ने उन्हें न सिर्फ दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया बल्कि इंडस्ट्री में भी उनकी एक मजबूत जगह बनाई। यही वजह है कि आज सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
किसको कर रहीं हैं नीलम डेट?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नीलम गिरी का नाम भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव से जुड़ा है। कहा जाता है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान नीलम कई बार प्रवेश के साथ नजर आई थीं। भोजपुरी अवॉर्ड फंक्शन्स में भी दोनों को अक्सर साथ देखा गया। नीलम और प्रवेश ने कई म्यूजिक वीडियोज़ पर भी काम किया है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
4 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
6 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
7 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
17 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines