Sara Arfeen Khan Eviction Interview: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार में बीते दिन सलमान खान (Salman Khan) का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। साथ ही एक कंटेस्टेंट घर से बेघर भी हुआ वो सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) हैं। तीन महीने गुजारने के बाद सारा का बिग बॉस के घर का सफर अब खत्म हो गया है। उनके घर से बाहर होने के बाद इविक्शन इंटरव्यू भी आ गया है, जिसमें उन्होंने घर की पोल खोली है और विनर के नाम की भी अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने बताया की घर में सबसे ज्यादा मतलबी कौन है और कौन है जो दोस्त बनकर पीठ पर खंजर भौंकता है। आइए आप भी जान लीजिए।
सारा को इस इंसान से होती थी चिढ़
सारा ने घर से बाहर आने के बाद कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि घर में अगर किसी से उन्हें सबसे ज्यादा चिढ़ मचती थी तो वो हैं करणवीर मेहरा। वो बाहर कुछ और है और अंदर कुछ और। करणवीर का घर में जो इमेज है वो उसके बिल्कुल उलट है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट, 6वां नाम चौंकाएगा
किसके चक्कर में इविक्ट हुईं सारा
सारा ने उस इंसान के बारे में भी बात की जिसकी वजह से वो इविक्ट हुई हैं, वो हैं कशिश कपूर। उन्होंने बताया कि कशिश को वो सपोर्ट कर रही थीं, लेकिन उसी ने उन्हें बुरा बना दिया और पूरा घर उनके खिलाफ हो गया। सारा को जब पता चला कि कशिश ने अपना गेम खेला और वो आउट हो गईं।
किससे था सारा को खतरा
सारा ने इविक्शन इंटरव्यू में बताया कि अरफीन ने जाते हुए बताया था कि तुम अविनाश से बचकर रहना। लेकिन मैंने कहा कि मुझे अगर किसी से खतरा है तो वो है विवियन डीसेना। लेकिन अविनाश ने रिश्ते बनाए और तोड़े, वो पीठ पर खंजर भौंकता है।
रजत को बताया विनर
बिग बॉस 18 से बाहर आते ही सारा अरफीन ने घर से बाहर आने के बाद रजत के बारे में भी बात की और बोलीं कि उसका इस घर में सबसे क्यूट साइड है। अरफीन ने भी बेघर होने पर यही कहा था कि अगर घर में किसी पर विश्वास करो तो वो हैं रजत दलाल। उसने मेरा अगर कदम पर साथ दिया। सारा ने रजत को शो का विनर भी बताया और कहा कि अगर कोई ट्रॉफी का हकदार है तो वो है रजत दलाल।
करण को बताया दोगला
सारा ने अगर इविक्शन इंटरव्यू में सबसे ज्यादा किसी के बारे में बात की तो वो हैं करणवीर मेहरा। उन्होंने कहा कि करण बहुत ही दोगला इंसान हैं। वो अंदर से कुछ और है और बाहर से कुछ और है। पता नहीं जो लोग बाहर से घर में आते हैं वो करण की तारीफ क्यों करते हैं। ऐसा क्या दिखाई दे रहा है उसके बारे में बाहर।
यह भी पढ़ें: इस एक्शन फिल्म के वायलेंस के आगे Animal भी ‘फेल’, 2 घंटे 37 मिनट तक हलक में अटकेंगी सांसें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
13 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
14 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
16 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
17 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines