Bibek Pangeni funeral video viral: फेमस सोशल मीडिया सेंसेशन और इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी (Bibek Pangeni) कैंसर के आगे जिंदगी की लड़ाई हार गए। 19 दिसंबर को पंगेनी का निधन हो गया। अब बिबेक के अंतिम संस्कार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि उनकी पत्नी सृजना सुबेदी ( Crzana Subedi) का बुरा हाल हो गया है। सृ़जना मरते दम तक अपने पति के साथ एक चट्टान की तरह खड़ी थीं, लेकिन अब वो पूरी तरह से टूट गई हैं।
पति के लिए किया सब कुर्बान
सृजना सुबेदी अपने पति बिबेक पंगेनी के साथ मुश्किल समय में खड़ी थीं। बिबेक ने अमेरिका से पीएचडी की थी और वो अपनी पत्नी के साथ खुश थे, लेकिन फिर आया वो मनहूस समय जब बिबेक को चौथे स्टेज का ब्रेन ट्यूमर डाइग्नोस हुआ।
सृजना ने अपने पति के लिए सब कुछ त्याग दिया यहां तक की अपने बाल भी अपने ही हाथों से काट दिए और पूरी तरह से सिर्फ उन्हीं की सेवा में लग गईं। सृजना हर पल की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करतीं जिससे अन्य कैंसर सर्वाइवर को भी हिम्मत मिलती थी।
यह भी पढ़ें: कैंसर से हारे Bibek Pangeni का आखिरी वीडियो वायरल, चट्टान की तरह साथ रही सृजना
पति के जाने के बाद सृजना का हुआ बुरा हाल
सोशल मीडिया पर बिबेक पंगेनी के अंतिम संस्कार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि सृजना का अपने पति की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वो अपने होश भी खो बैठी हैं। वहीं उनके करीबी और रिश्तेदार उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं। सृजना ने जिस प्यार के लिए सब छोड़ा आज वो ही उन्हें छोड़कर चला गया है। उन्हें इस हाल में देख यूजर्स का दिल भी छलनी हो गया है।
सृजना की हालत देख लोग कर रहे कमेंट
बिबेक पंगेनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनकी हालत को देख लोग भी रो पड़े हैं। एक ने लिखा- बेवफाई से भरे दौर में फिर एक हीर प्रेम को अमर कर गई!! दूसरे ने लिखा- सही बता रहा हूं इससे ज्यादा बुरा फील सोशल मीडिया पर कभी नहीं हुआ। मैं इनको फॉलो भी नहीं करता कभी-कभी देखता हूं, लेकिन जब से पता चला है तब से बहुत बुरा लग रहा है। भगवान उन्हें हिम्मत दे। तीसरे ने लिखा- कोई भी समझ सकता है कि उसकी आत्मा किस प्रकार दुख और पीड़ा से छटपटा रही है। भगवान उन्हें दुख से उबरने की शक्ति दे।’ इसी तरह के और भी कई मार्मिक कमेंट आए हैं।
यह भी पढ़ें: Bibek Pangeni के आखिरी 8 वायरल वीडियो, जो कर देंगे भावुक
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines