Bibek Pangeni-Crzana Subedi Love Story: फेमस इंफ्लुएंसर और सोशल मीडिया सेंसेशन बिबेक पंगेनी (Bibek Pangeni) का कैंसर से 19 दिसंबर को निधन हो गया। उन्हें इस बीमारी का तब पता चला जब बहुत देर हो चुकी थी। बिबेक को ब्रेन ट्यूमर तब डाइग्नोस हुआ जब वो चौथे स्टेज पर पहुंच गया था। हालांकि इस जानलेवा बीमारी का बिबेक ने हिम्मत से सामना किया और इसमें उनकी पत्नी सृजना (Crzana Subedi) ने उनका पूरा साथ दिया। पति की मौत से सृजना बुरी तरह से टूट गई हैं। दोनों की लव स्टोरी भी बहुत ही रोचक है और अंत रुला देने वाला। आइए बताते हैं इस हीर-रांझा की प्रेम कहानी…
9 साल पहले हुई मुलाकात
बिबेक पंगेनी और सृजना की लव स्टोरी बहुत ही खास है। सृजना ने अपने पति के साथ बिताए एक-एक पल को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके प्यार के सबूत वीडियो और फोटो से पूरा सोशल मीडिया भरा हुआ है। सृजना ने एक पोस्ट में अपनी प्रेम कहानी को बयां किया है। उन्होंने बताया कि 9 साल पहले वो बिबेक से मिली थीं। बिबेक स्कूल में स्कूल में उनके सीनियर थे।
यह भी पढ़ें: कैंसर से हारे Bibek Pangeni का आखिरी वीडियो वायरल, चट्टान की तरह साथ रही सृजना
6 साल डेट करने के बाद की शादी
बिबेक और सृजना की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सृजना ने बताया कि एक दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। उन्होंने वीडियो में बताया कि पिछले साल बिबेक अपनी पीएचडी की पढ़ाई के लिए यूएस चले गए थे। बिबेक और मैं बहुत खुश थे और अपने सपनों को आकार देने का सोच रहे थे।
साल की शुरुआत में हुई ये दिक्कत
बिबेक पंगेनी की पत्नी सृजना ने बताया कि उन्हें इस साल की शुरुआत में लगातार सिर में दर्द रहने लगा। कुछ समय बाद उन्हें चलने में भी दिक्कत होने लगी। जब हम डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गए तो बिबेक ने कहा कि कुछ नहीं होगा मुझे। MRI हुआ तो उसमें पता चला कि उन्हें चौथे स्टेज का ब्रेन ट्यूमर है। कुछ समय बाद बिबेक की दो मेजर सर्जरी हुईं, और डॉक्टरों ने कह दिया था कि अब बिबेक के पास सिर्फ 6 महीने बचे हैं।
यह भी पढ़ें: Video: Bibek Pangeni के निधन के बाद पत्नी की क्या हो गई थी हालत? सामने आया रुला देने वाला वीडियो
मौत को सामने देख खूब रोए बिबेक
जब हमें ये पता चला तो हमारी लाइफ पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने कहा कि बिबेक को कैंसर का पता चला तो वो बहुत रोए। ये वो पल था जो दोनों के लिए बहुत कठिन था। आप वीडियो में देख सकते हैं कि सृजना ने बिबेक के गिरते बालों को देख उन्हें हिम्मत देने के लिए अपने बाल अपने हाथों से काट डाले। हालत हर दिन बहुत खराब होते चले गए और एक दिन ऐसा आया जब वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए। अभी उनकी शादी को सिर्फ 4 साल ही हुए थे, और छोटी सी उम्र में सृजना की मांग सूनी हो गई। उनके अंतिम संस्कार का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पति की मौत के बाद सृजना की बुरी हालत है।
यह भी पढ़ें: Bibek Pangeni के आखिरी 8 वायरल वीडियो, जो कर देंगे भावुक
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines