Bianca Censori: एक तरफ अनंत-राधिका की शादी में कार्दशियन सिस्टर्स इंडियन लुक को फॉलो कर सुर्खियों में बनी हुई हैं, तो दूसरी तरफ किम कार्दशियन की ‘सौतन’ अपनी अश्लीलता के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में जहां किम कार्दशियन (Kim Kardashian) के एक्स हसबैंड कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेनसोरी को एक रेस्टोरेंट में इसलिए बैन कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने बेहद छोटे कपड़े पहने थे, लेकिन बियांका सेनसोरी ने इस घटना से भी सबक नहीं लिया और उन्होंने फिर से ऐसा ही कुछ कर दिखाया है।
बियांका सेनसोरी ने फिर लांघी शर्म की सारी हदें
दरअसल, बीते बुधवार यानी 17 जुलाई को बियांका सेनसोरी को लॉस एंजिल्स में कान्ये वेस्ट के साथ लंच पर जाते देखा गया। हालांकि इस दौरान बियांका सेनसोरी के स्किन टाइट टॉप ने लोगों का ध्यान खींचा। जी हां, बियांका सेनसोरी ने इस दौरान एक ऐसा टॉप पहना था, जो उनकी बॉडी से बेहद चिपका हुआ था और वो देखने भी बेहद अजीब लग रहा था। हालांकि फोटोज इतनी ज्यादा अश्लील हैं कि हम वो खबर में दिखा नहीं सकते। News24 इस तरह की अश्लीलता को बढ़ावा नहीं देता है।
बिना पैंट के घूम रही किम की सौतन
इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान बियांका सेनसोरी ने शर्म की सारी सीमाएं लांघते हुए सिर्फ अंडरगार्मेंट्स पब्लिक में आना जरूरी समझा। जी हां, जब किम की सौतन अपने पति संग लंच डेट पर गई तो वो पैंट पहनना ही भूल गईं या फिर यूं कहे कि फैशन के नाम पर उन्होंने पैंट पहनना ही जरूरी नहीं समझा, जबिक हाल ही में उन्हें इस हरकत के लिए एक रेस्टोरेंट से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।
पहले भी कर चुकी हैं ऐसी हरकतें
गौरतलब है कि जहां किम कार्दशियन पर से अभी तक भारत और यहां की संस्कृति का खुमार चढ़ा हुआ है, तो दूसरी ओर उनके एक्स पति और सौतन इस तरह की चीजें कर रहे हैं, जो ना सिर्फ उनके देश बल्कि दुनिया में भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर यूजर्स ने रिएक्ट किया है। यूजर्स का इस पर कहना है कि कान्ये वेस्ट की पत्नी बेहद रिवीलिंग कपड़े पहनकर बाहर घूम रही है।
यह भी पढ़ें- कार चलाते, रील बनाते… इंफ्लुएंसर का वीडियो वायरल, यूजर बोले- खुद तो मरेंगी, दूसरों को और मारेंगी
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines