Youtubers Work In Bollywood: आजकल यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इनमें से कुछ यूट्यूबर्स ऐसे भी हैं, जो अब सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि फिल्मों और ओटीटी वेब सीरीज तक अपना कमाल दिखा चुके हैं। फैंस भी इन यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के एक्टिंग का हुनर देख उनके फैन बन चुके हैं। आज हम आपको 5 पॉपुलर यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर के बारे में बताएंगे जिन्होंने न सिर्फ फिल्मों के जरिए बल्कि वेब सीरीज से भी फैंस का दिल जीता है। इसमें भुवन बाम का नाम भी शामिल है, जिनकी सीरीज हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।
भुवन बाम
यूट्यूब पर ‘बीबी की वाइन्स’ नाम से वीडियो बनाकर पॉपुलर हुए यूट्यूबर भुवन बाम को भला कौन नहीं जानता? उनके वीडियो को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। इस वक्त भुवन बाम अपनी वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज के पहले सीजन को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।
कुशा कपिला
बॉलीवुड फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’, ‘सुखी’ और ‘प्लान ए प्लान बी’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं कुशा कपिला एक्ट्रेस बनने से पहले यूट्यूबर रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2020 में फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ से डेब्यू किया था। पिछले दिनों ही उनकी सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: OTT Upcoming Release: नेटफ्लिक्स से जियो सिनेमा तक, रिलीज होने को तैयार ये फिल्में-सीरीज
आयशा अहमद
फिल्टर कॉपी से पहचान बनाने वालीं आयशा अहमद भी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ यूट्यूबर भी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2016 में फिल्म ‘तुम बिन 2’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो वेब सीरीज ‘माइनस वन’ में भी नजर आ चुकी हैं। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी।
अनुभव बस्सी
फेमस यूट्यूबर अनुभव बस्सी अपने स्टैंड-अप कॉमेडियन वीडियो के जरिए फैंस को काफी एंटरटेन करते हैं। बस्सी भी फिल्मों में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी प्यार दिया था।
बरखा सिंह
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बरखा सिंह को अब तक कई शॉर्ट वीडियो में देखा जा चुका है। उनकी सोशल मीडिया पर भी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। वीडियो के अलावा बरखा सिंह ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी हैं। उन्हें मसाबा गुप्ता की सीरीज ‘मसाबा मसाबा’ में देखा जा चुका है। इसके अलावा वो एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म ‘माजा मा’ में नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines