बेटे से ज्‍यादा बोतल से प्‍यार! प‍िता को लेकर मशहूर यूट्यूबर ने खोले द‍िल के राज

Bhuvan Bam on Fathers Drinking Habit: यूट्यूबर स्टार भुवन बाम ने एक इंटरव्यू में अपने दिवंगत पिता को याद किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से उनके शराब पीने की आदत ने उनकी जिंदगी में भूचाल ला दिया।

Bhuvan Bam on Fathers Drinking Habit

Bhuvan Bam on Fathers Drinking Habit

Bhuvan Bam on Fathers Drinking Habit: मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम जो अपनी हंसी-मजाक वाले वीडियो से लाखों दिलों पर राज करते हैं, उन्होंने हाल ही में दिल खोलकर अपने पिता से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा शेयर किया। भुवन ने शराब ना पीने का कारण बताते हुए अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया। भुवन बाम से जब पूछा गया कि वो शराब से दूर क्यों रहते हैं तो इस पर उन्होंने अपने साथ हुए उस वाक्य को बताया जो उनके दिलों-दिमाग में बसा हुआ है। भुवन बाम का ये खुलासा उनके फैंस को काफी हैरान कर रहा है और ये भी दर्शाता है कि उनके व्यक्तिगत जीवन के कुछ पहलू उनके सार्वजनिक जीवन से कितने अलग हो सकते हैं।

विज्ञापन

भुवन बाम ने क्या कुछ कहा?

भुवन बाम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके पिता की शराब की आदतों ने उनकी सेहत को प्रभावित किया। भुवन ने शेयर किया कि उनके पिता की इस आदत के कारण घर में कई बार क्लेश होते थे। कई बार लड़ाइयां होती थीं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पिता से कहा कि आप प्लीज पीना छोड़ दो। लेकिन उन्होंने कहा कि अब ये मेरी आदत बन चुकी है। मैं पीना अब नहीं छोड़ सकता। भुवन ने कहा कि वो रोज जैसे ही शाम होती थी वैसे ही बोतल खोलकर पीने बैठ जाते थे। हद तो तब हो गई जब उन्होंने दिन में भी पीना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvaa (@weareyuvaa)

आखिरी समय में भुवन को पहचानते नहीं थे पिता

भुवन ने कहा कि उनके जाने से दो साल पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था और उनके ब्रेन के एक हिस्से को सर्जरी से हटवाना पड़ा था। उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि मुझे पता चल गया था कि अब ये बच नहीं पाएंगे। आगे बात करते हुए भुवन ने कहा कि वो मुझे पहचान भी नहीं पाते थे। उनसे मैं जब पूछता था कि आपके बेटे क्या करते हैं, तो वो बस बताते थे कि एक बेटा यूट्यूब पर एक्टिंग करता है लेकिन उनको ये नहीं पता होता था कि मैं ही उनसे पूछ रहा हूं।

विज्ञापन

इमोशनल हो गए भुवन बाम

अपने पिता को याद करते हुए भुवन बाम काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि शराब की लत की वजह से मैंने अपने पिता को खो दिया इसलिए मैं हमेशा शराब से दूर रहता हूं। मुझे पीने से सख्त नफरत है। आपको बता दें बता दें साल 2021 में भुवन ने कोविड 19 से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन के बाद अपने दोनों पेरेंट्स को खो दिया था। उस वक्त उन्होंने बताया था कि उनका पूरा संसार बिखर चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ