Bhuvan Bam on rumours of being richest YouTuber: अभिनेता और यूट्यूबर भुवन बाम को उनकी एक्टिंग के लिए खूब सराहा जाता है। फैंस को उनका काम बेहद पसंद आता है, जिसकी वजह से वो अक्सर चर्चा में भी बने रहते हैं। बीते कुछ टाइम से भुवन को लेकर चर्चा हो रही है कि वो बसे अमीर यूट्यूबर हैं। हालांकि अब खुद भुवन ने इस पर रिएक्ट किया है। साथ ही उन्होंने सच्चाई भी लोगों को बताई। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा?
भुवन ने तोड़ी चुप्पी
इन खबरों को भुवन ने महज अफवाह करार दिया है। जी हां, इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए भुवन ने कहा कि सोशल मीडिया पर किए जाने वाले इस तरह के दावों पर वो ध्यान नहीं देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भुवन के यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स पर उनके 26.4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी के साथ बताया गया कि भुवन की नेटवर्थ 122 करोड़ रुपये है, जिसमें कई लग्जरी कारें भी हैं।
ये बिना वजह का अटेंशन खींचता है
इन खबरों पर भुवन का कहना है कि जिसने भी ये अफवाहें फैलाई हैं वो उससे एक बार तो जरूर मिलना चाहेंगे। ये बिना वजह का अटेंशन खींचता है और इससे मुझे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। भुवन ने कहा कि इन दिनों मैं अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं और अपने काम के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मैं अपने नए को जल्द ही शुरू करने के लिए भी तैयार हूं।
ऐसी अफवाहें कैसे फैल जाती हैं
भुवन ने आगे कहा कि मैं नहीं जानता था कि ये खबर इतनी बड़ी बन जाएगी और इस तरह की अफवाहें इतनी जल्दी कैसे फैल जाती हैं। भुवन ने कहा कि दिल्ली घर है और मैंने अपनी पूरा लाइफ यही पर बिताई है, तो ये एक विश्राम स्थल की तरह है।
यह भी पढ़ें- Actress Shinova की डिमांड खारिज होने पर बोले Ravi Kishan, कहा- इमेज खराब करने वालों को बख्शेंगे नहीं
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines