Bhumi Pednekar Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) को लेकर जो खबर सामने आई है उसके बाद उनके फैंस को जोरदार झटका लगेगा। अब एक्ट्रेस को लेकर एक बैड न्यूज़ आई है। भूमि अब हॉस्पिटल के बिस्तर पर पहुंच गई हैं और कई तकलीफों का सामना कर रही हैं। इतना ही नहीं अब हॉस्पिटल से उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि 8 दिन से वो जबरदस्त टॉर्चर सहन कर रही हैं। ये सुनकर तो यही लग रहा है कि उन्हें कुछ तो गंभीर हुआ है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की ये हालत कैसे हुई।
यह भी पढ़ें: क्या पति Abhishek Bachchan से अलग हो रही हैं Aishwarya Rai? एक पोस्ट ने उठाया सवाल
हॉस्पिटल में एडमिट हुईं भूमि पेडनेकर
दरअसल, अब खुद भूमि ने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है वो भी सीधा हॉस्पिटल के बेड से। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक्ट्रेस लेटे हुए सेल्फी ले रही हैं। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल की ड्रेस पहनी हुई है और उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई भी नज़र आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक डेंगू के मच्छर ने, मुझे 8 दिन का जबरदस्त टॉर्चर दे दिया। लेकिन आज जब मैं उठी तो मुझे ‘WOW’ जैसा अहसास हुआ, इसलिए मुझे एक सेल्फी लेनी पड़ी।’
एक्ट्रेस ने फैंस को दी जानकारी
उन्होंने आगे लिखा, ‘दोस्तों सावधान रहें, क्योंकि पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन थे। इस समय मच्छर भगाने वाली दवाएं बहुत जरूरी हैं। अपनी इम्यूनिटी बनाए रखें। उच्च प्रदूषण स्तर के कारण हमारी इम्यूनिटी प्रभावित हुई है। मेरे जानने वाले बहुत से लोगों को हाल ही में डेंगू हुआ है। फिर भी एक अदृश्य वायरस ने हालत खराब कर दी। मेरी इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए मेरे डॉक्टरों को धन्यवाद। नर्सिंग, किचन और क्लीनिंग स्टाफ को बहुत-बहुत शुक्रिया जो बहुत दयालु और मददगार थे।’
सेलेब्स का रिएक्शन
इसके अलावा भूमि ने अपने इस पोस्ट में आगे अपनी मां, बहन समीक्षा और तनु को भी धन्यवाद कहा है। अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के फैंस इसे देखने के बाद टेंशन में आ गए हैं। लेकिन एक्ट्रेस की मानें तो अब वो पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। ऐसे में अब फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी लोग भूमि की जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं। सेलेब्स के रिएक्शन आप भूमि के पोस्ट पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines