Bhumi Pednekar Video Goes Viral: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर एक्टर्स के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अर्जुन, भूमि अपनी आने वाली फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान अर्जुन और भूमि स्टेज पर डांस करते हुए नजर आए थे। इस इवेंट के दौरान भूमि ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद उन्हें अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
भूमि ने हर्ष को जाने के लिए कह दिया
दरअसल अर्जुन, भूमि और रकुल प्रीत के अलावा इस फिल्म में कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी हैं, जिन्होंने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। इस फिल्म में हर्ष अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन, भूमि और हर्ष अपनी फिल्म के गाने पर डांस कर रहे थे कि तभी भूमि ने हर्ष को वहां से जाने के लिए कह दिया और फिर अर्जुन के साथ डांस करने लगीं। इस वीडियो को देखने के बाद अब हर्ष के फैंस खासे नाराज नजर आ रहे हैं। भूमि पेडनेकर को उनकी इस हरकत के लिए अब ट्रोल भी किया जा रहा है।
भूमि फिल्म के आने से पहले ही हुईं ट्रोल
इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुई घटना ने भूमि को नेटिजन्स का निशाना बना दिया। भूमि को अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें बहुत एरोगेंट बताया वहीं कुछ ने उनके फिल्मी करियर को भी निशाने पर ले लिया।
हालांकि इस पूरी घटना में भूमि हर्ष को शायद इसलिए नीचे जाने के लिए कह रही थीं ताकि गाने में जैसा दिख रहा है, ठीक वैसा ही स्टेज पर भी दिखाया जाए। लेकिन जिस तरीके से सोशल मीडिया पर ये पूरी घटना आई है, उसे देखकर तो यही लगता है कि भूमि ने एरोगेंट होकर हर्ष से नीचे जाने के लिए कहा है।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी 21 फरवरी को थिएटर्स में आ रही है। फिलहाल विक्की कौशल की फिल्म छावा का राज बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है, लेकिन अब देखना ये होगा कि ये फिल्म आने के बाद विक्की की फिल्म को कितनी टक्कर दे पाती है और टक्कर दे भी पाती है या फिर नहीं।
यह भी पढ़ें: Shark Tank India की शार्क Namita Thapar कौन? जिनकी नेटवर्थ करीब 600 करोड़
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines