Bhumi Pednekar Received Special Gift For Bhakshak: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) बॉलीवुड को एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में देती जा रही हैं। एक्ट्रेस लगातार अपनी एक्टिंग से फैंस को इम्प्रेस कर सभी पर अपना जादू चला रही हैं हाल ही में उनकी फिल्म ‘भक्षक‘ (Bhakshak) रिलीज हुई है। इस फिल्म से उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया है। भूमि पेडनेकर को शानदार प्रदर्शन देख फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। इतने सेंसिटिव टॉपिक को उन्होंने जिस शक्तिशाली तरीके से पेश किया है उसके लिए तो उन्हें ढेर सारे अवार्ड्स मिलने चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं भूमि पेडनेकर को अब इस फिल्म के लिए जो तोहफा मिला है वो कई फिल्म अवार्ड्स से बढ़कर है।
यह भी पढ़ें: एक्टर Harshad Arora ने गुपचुप रचाई सगाई, मंगेतर का Naagin से है खास कनेक्शन
भूमि पेडनेकर को किसने दिया स्पेशल गिफ्ट?
अब खुद एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया है कि अपनी इस हालिया फिल्म के लिए उन्हें एक खास गिफ्ट मिला है वो भी एक खास शख्स से। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि भूमि पेडनेकर के लिए वो स्पेशल इंसान कौन हैं जिन्होंने अब फिल्म ‘भक्षक’ देखने के बाद एक्ट्रेस को ये स्पेशल गिफ्ट थमा दिया। साथ ही इस गिफ्ट की कीमत एक्ट्रेस की नजरों में किसी भी बड़े अवार्ड से ज्यादा हो गई। अब तो ये जानना ही पड़ेगा कि आखिर एक्ट्रेस का ये गिफ्ट है क्या और उन्हें ये किसने दिया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर दिया है।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया खुलासा
दरअसल, अब ‘भक्षक’ देखने के बाद भूमि पेडनेकर को किसी और ने नहीं बल्कि उनकी मां ने एक स्पेशल गिफ्ट दिया। अब एक्ट्रेस ने इस गिफ्ट के पीछे की इमोशनल स्टोरी भी फैंस के साथ शेयर की है। अपनी मां के साथ एक्ट्रेस ने एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में भूमि की मां उन्हें सिर पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। इस बेहद प्यारी तस्वीर के साथ भूमि पेडनेकर ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मम्मी मुझे हर बार एक गोल्ड कॉइन देती हैं जब भी उन्हें लगता है कि एक एक्टर के तौर पर मैं ग्रो कर रही हूं। भक्षक देखने के बाद, मुझे याद है कि वो कितनी भावुक हो गई थीं और मुझे कहीं न कहीं पता था कि मेरे पास एक और कॉइन आने वाला है।’
बताया दिल छू लेने वाला किस्सा
इसके आगे भूमि ने लिखा, ‘मुझे याद है जब हम वापिस घर जा रहे थे तो किसी ने बात नहीं की। एक बार जब हम घर पहुंचे समीक्षा ने मुझसे बात करना शुरू किया और उसकी आंखों से बस आंसू बहने लगे। उसने कहा- ये फिल्म आपके लिए जो करती है उससे कहीं आगे है, उन बच्चों के साथ ये क्या करती है ये उस बारे में है। हम उन्हें दोबारा फेल होने नहीं दे सकते।’ भूमि ने फिर कहा- आज मेरे पास मां के दिए हुए सात कॉइन्स हैं। कोई भी अवॉर्ड उससे बड़ा नहीं जो मुझे मेरी फैमिली से मिला है।’ इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी मां और बहन को टैग कर उन्हें अपना सबसे बड़ा चेअरलीडर और क्रिटिक होने के लिए शुक्रिया अदा किया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines