अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस मूवी के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन लंबे समय बाद एक साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी किया है. ‘भूत बंगला’ को रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें मूवी ने करीब 3.75 करोड़ रुपये छापे थे. बता दें कि ‘भूत बंगला’ का पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को रखा गया था, इसके बाद मूवी को अगले दिन यानी 17 अप्रैल को रिलीज किया गया था. आप भी अक्षय कुमार के फैन है, तो आपके मन में यह सवाल जरूर चल रहा होगा कि आपके फेवरेट हीरो की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
‘भूत बंगला’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं फिल्म ने दूसरे दिन करीब 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, खिलाड़ी कुमार की फिल्म ने तीसरे दिन यानी 19 अप्रैल को खबर लिखने तक 18.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने अब तक 53.79 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब साबित हुई है. लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 64.17 करोड़ रुपये कमा डाले हैं.
‘भूत बंगला’ को बनाने में कितने रुपये खर्च हुए
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और इस मूवी की कहानी आकाश कौशिक ने लिखी है. ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया है, तो वहीं तबु, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी भी अहम किरदार में नजर आए हैं. मूवी की कहानी की बात करें इसकी कहानी मंगलपुर गांव में मौजूद एक महल के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. बता दें कि खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘भूत बंगाल’ को बनाने करीब 100-120 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
11 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
13 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
14 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
16 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
16 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
17 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines