अक्षय कुमार की मच-अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ आज 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. बता दें कि खिलाड़ी कुमार 5 साल बाद हॉरर-कॉमेडी जॉनर फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है. दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन करीब 20 साल बाद इस जॉनर वाली फिल्म के साथ लौटे हैं.
यह भी पढ़ें: आश्रम से 10 गुना ज्यादा सस्पेंस से भरी हुई हैं ये 7 सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट
‘भूत बंगला’ कब हुई रिलीज?
आपको बता दें कि साल 2007 में प्रियदर्शन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘भूल भुलैया’ को बनाया था. प्रियदर्शन की यह दूसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आई है. दरअसल, फिल्म ‘भूत बंगला’ को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. अक्षय कुमार की इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार के अलावा दिवंगत एक्टर असरानी, परेश रावल, जिस्सू सेनगुप्ता, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू और मिथिला पालकर अहम किरदार में नजर आए हैं. इसी बीच हर कोई यह जानना चाहता है कि फिल्म ‘भूत बंगला’ पहले दिन कितने का कारोबार किया है.
यह भी पढ़ें: कभी विवादों में घिरी, आज OTT पर बनी हिट, 31 साल पुरानी ये फिल्म Amazon Prime Video पर कर रही ट्रेंड
‘भूत बंगला’ ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज करने से पहले ने मेकर्स ने इसका पेड़ प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी के कुल 12,382 शो लगाए गए थे. हालांकि, फिल्म ने दुनियाभर में 23.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म वीकेंड पर कैसा कलेक्शन करती है. फिल्म की कहानी की बात करें, तो इस मूवी की कहानी‘अर्जुन’ (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसे विरासत में मंगलपुर का एक बड़ा सा महल मिलता है. दरअसल, महल के रहस्यमयी अतीत और वहां मौजूद काली शक्तियों के इर्द-गिर्द हुई नजर आती है, जो लोगों को डराने के साथ-साथ हंसाने में भी सफलता हासिल कर रही है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines