Bhool Chuk Maaf X Review: 'टाइम लूप' के चक्कर से ऑडियंस बोर हुई या इम्प्रेस? देखें रिएक्शन

Bhool Chuk Maaf X Review: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ऑडियंस ने अपनी राय रखनी शुरू कर दी है। यहां देखें रिएक्शन… 

Bhool Chuk Maaf X Review

भूल चूक माफ पर ऑडियंस का रिएक्शन।

Bhool Chuk Maaf X Review: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 17 हजार से ज्यादा टिकट्स बेच दिए थे, जिसके हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 6 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। खैर आईना आज रात तक साफ हो जाएगा कि फिल्म की कमाई कहां तक पहुंचेगी। इस बीच ‘भूल चूक माफ’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ऑडियंस ने अपनी राय रखनी शुरू कर दी है। आइए देखते हैं एक्स रिएक्शन…

यहां देखें यूजर्स के रिएक्शन

टाइम लूप के चक्कर में फंसी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘भूल चूक माफ दिल छू लेने वाली। क्रिटिकल रिसेप्शन परफॉर्मेंस: राजकुमार राव द्वारा रंजन की भूमिका को उनकी कॉमेडी टाइमिंग और गहराई के लिए व्यापक रूप से सराहा गया है। वामिका गब्बी के अभिनय को मिश्रित समीक्षाएं मिली हैं; कुछ आलोचकों ने उनके चित्रण को।’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक मज़ेदार और बेहद भावनात्मक सवारी #Bhoolchukmaaf एक अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है। सरल कहानी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है #WamiqaGabbi अच्छी है लेकिन @राजकुमार राव हमेशा की तरह शानदार है। मैडॉक के पास एक और विजेता है। इसे देखें और आनंद लें। शानदार।’


तीसरे यूजर ने लिखा, ‘निश्चित रूप से मौज-मस्ती का मौसम आ गया है, और यह ड्रामा और कंटेंट के साथ देखने लायक है, फिल्म में नई कहानी है और पूरी स्टारकास्ट है, यह कमाल का है, वन लाइनर्स, सिचुएशन बेहतरीन हैं!’

भूल चूक माफ की कहानी

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की कहानी टाइम लूप पर बेस्ड है, जहां बनारस का एक लड़का रंजन (राजकुमार राव) अपनी लांग टाइम गर्लफ्रेंड तितली (वामिका गब्बी) से शादी करना चाहता है। तितली के पिता बृजमोहन (जाकिर हुसैन) एक शर्त रखता है कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद ही वो अपनी बेटी से शादी कराएगा। मुश्किल से रंजन को नौकरी मिल जाती है और तितली के साथ उसकी शादी फिक्स हो जाती है। उसकी हल्दी 29 को होती है लेकिन टाइम लूप के चक्कर में फंसी फिल्म की कहानी बार-बार 29 पर ही अटक जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ