Bhool Chuk Maaf ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लाया तूफान, MI और Raid 2 का कैसा हाल?

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘भूल चूक माफ’, ‘रेड 2’ और ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ अपना कब्जा जमाए हुए हैं। आइए देखें इनका अभी तक का कुल कलेक्शन कितना हुआ है?

bhool chuk maaf raid 2 mission impossible

'भूल चूक माफ', 'रेड 2' और 'मिशन: इम्पॉसिबल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। (Photo Credit- IMDb)

Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में दर्शकों को लगातार एंटरटेन कर रही है। फिल्म ने पिछले वीकेंड की तरह इस वीकेंड भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। यही नहीं रिलीज के दसवें दिन इस फिल्म ने पिछले छह दिनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए तूफान ला दिया है। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ और हाॅलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी अंतिम सांसें गिन रही हैं। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का अभी तक का कलेक्शन कितना हुआ है?

विज्ञापन

भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ पिछले महीने 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने रिलीज के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद ‘भूल चूक माफ’ का टोटल कलेक्शन 58.85 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार को 3.25 करोड़ और शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’  को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो चुका है। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के पांचवें हफ्ते में 31वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि शुक्रवार को इसकी कमाई कुल 6 लाख रुपये थी। रविवार का कलेक्शन सामने नहीं आया है। इसी के साथ ‘रेड 2’ की कुल कमाई 166.85 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन

MI का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ गिरते-पड़ते ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती जा रही है। इसने रिलीज के 16वें दिन शनिवार को 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 90.45 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ