बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश होना आम बात है। टिकट खिड़की पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में फिल्मों की कमाई भी कमाल होती है। हालांकि, अगर फिल्मों को रिलीज हुए टाइम हो जाता है, तो इनकी कमाई में गिरावट भी देखने को मिलती है। टिकट विंड़ो पर इस वक्त कुछ ऐसा ही माहौल है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर किसका कैसा हाल है?
किसके खाते में कितने नोट?
इन दिनों टिकट खिड़की पर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’, टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ और राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अपना जलवा दिखा रही हैं। Sacnilk.com के अनुसार, अगर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं और 8वें दिन फिल्म ने 2.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘रेड 2’ का कितना कलेक्शन?
वहीं, अगर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए आज 14वां दिन था और इसने 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं और फिल्म ने 30वें दिन 0.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, तीनों ही फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है।
तीनों फिल्मों की टोटल कमाई
वहीं, अगर इन फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने 46.94 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है। फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ का टोटल कलेक्शन 82.7 करोड़ रुपये हो गया है और फिल्म ‘रेड 2’ 165.63 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि इन फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी?
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज के लिए तैयार
इसी के साथ बता देते हैं कि अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भी रिलीज के लिए तैयार खड़ी है। फिल्म 6 जून को बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करेगी। इस फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा कि टिकट खिड़की पर इसने कैसी शुरुआत की है?
यह भी पढ़ें- Khushi Dubey को Bigg Boss 19 से आया ऑफर, क्या Jaadu Teri Nazar को कहेंगी अलविदा?
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
12 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
13 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
14 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
16 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
17 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
18 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
18 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines