Bhool Chuk Maaf का बुरा हाल, औंधे मुंह गिरी Raid 2, MI8 के खाते में बस इतने नोट

सिनेमाघरों में अक्सर कई फिल्में एक साथ आ जाती हैं। हालांकि, इसका सीधा असर उन सभी फिल्मों की कमाई पर पड़ता है, जो एक साथ आती हैं। ऐसा ही कुछ इस समय भी हो रहा है।

Bhool Chuk Maaf, Raid 2, Mission Impossible 8

बॉक्स ऑफिस पर किसका कैसा हाल?

विज्ञापन

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’, टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ और राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही हैं। तीनों ही फिल्मों ने टिकट खिड़की को मजबूती से पकड़ा हुआ है, लेकिन फिर भी इनकी पकड़ ढीली हो गई है। इस बीच इन फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं? आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘भूल चूक माफ’

सबसे पहले बात राजकुमार राव और वामिका गब्बी की हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, अगर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और 11वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन

फिल्म ‘रेड 2’

इसके अलावा अगर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की बात करें तो इस फिल्म को टिकट विंडो पर 27 दिन हो गए हैं और 27वें दिन फिल्म ने 0.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तीनों ही फिल्मों के ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव संभव है। इसी के साथ अगर इन तीनों ही फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘भूल चूक माफ’ पांच दिन में 37.00 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’

वहीं, टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ के खाते में 11 दिन में 77.10 करोड़ रुपये आए हैं। साथ ही अगर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने 163.70 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। तीनों ही फिल्मों ने अपनी पकड़ बना रखी है, लेकिन फिर भी इनकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इनकी कमाई कहां जाकर रुकेगी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ