2 घंटे 1 मिनट की कॉमेडी फिल्म, रिलीज से पहले विवादों में घिरी; सिनेमाघरों के बाद OTT पर भी हिट

2025 Comdey Hit Movie: बॉलीवुड की ये मूवी 2025 की विवादित फिल्म रही है. वहीं ये फिल्म सिनेमाघरों में भी हिट रही और बाद में ओटीटी पर आने के बाद भी टॉप ट्रेंडिंग बनी रही.

bhool chuk maaf, rajkummar rao, wamiqa gabbi

बॉलीवुड की वो मूवी जो सिनेमाघरों में भी रही हिट और ओटीटी पर भी छाई

फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद OTT पर भी खूब छाईं. इन फिल्मों में कॉमेडी से लेकर एक्शन थ्रिलर फिल्में भी शामिल हैं. आज हम 2025 की उस फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जो रिलीज से पहले विवादों में रही. रिलीज के बाद सिनेमाघरों में खूब छाई और 2 हफ्तों बाद ही इसे OTT पर भी रिलीज कर दिया गया था. हम राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ के बारे में बात कर रहे हैं. ये फिल्म रिलीज से पहले कानूनी पचड़ों में भी फंस गई थी. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

टाइम लूप की कहानी

राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ की कहानी टाइम लूप पर बेस्ड है. फिल्म में रंजन का किरदार निभाने वाले राजकुमार राव और तितली का किरदार निभाने वाली वामिका गब्बी की लव स्टोरी को दिखाया गया है. तितली की फैमिली चाहती है कि तितली जिससे भी शादी करे उसकी सरकारी नौकरी हो. अब शादी करने के लिए रंजन तितली के घरवालों की इस शर्त के लिए तिगड़म लगाते हैं और फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी पा लेते हैं.

प्राइम वीडियो पर हुई ट्रेंड

फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रंजन बार-बार एक ही दिन को महसूस करते हैं और टाइम लूप में फंस जाते हैं. इस पर रंजन के दोस्त उन्हें सुझाव देते हैं कि उनकी कोई मन्नत अधूरी रह गई होगी इसलिए उनकी लाइफ में बार-बार एक ही दिन आ रहा है. इस बीच रंजन इस टाइम लूप से बाहर निकलने के लिए कई उपाय करते हैं. फिल्म का क्लाइमेक्स काफी इमोशनल और दिल को छू जाने वाला है. क्लाइमेक्स जानने के लिए आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं.

इस विवाद में फंसी थी फिल्म

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की इस फिल्म पर विवाद तब गहरा गया था जब इसकी थिएटर रिलीज को बदलकर ओटीटी रिलीज कर दी गई थी. फिल्म की एडवांस बुकिंग होने के बाद मेकर्स ने फैसला लिया था कि इस फिल्म को थिएटर के बजाय ओटीटी पर रिलीज किया जाए. इस पर थिएटर मालिकों ने मेकर्स पर आर्थिक नुकसान के लिए आरोप लगाए थे. हालांकि बाद में मेकर्स और थिएटर मालिकों के बीच सुलह हो गई थी और इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ