Bhool Chuk Maaf का पहले दिन जलवा, MI 8 और Raid 2 के खाते में कितने नोट?

‘मिशन इंपॉसिबल 8’, ‘रेड 2’ और ‘भूल चूक माफ’ तीनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखा रही हैं। अब किसके खाते में कितने नोट हैं, इसके बारे में जान लेते हैं।

Bhool Chuk Maaf, Mission Impossible 8, Raid 2

फिल्म 'रेड 2', 'भूल चूक माफ' , ‘मिशन इंपॉसिबल 8’।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में मौजूद हैं। एक तरफ अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की टिकट खिड़की पर सांसें फूल रही हैं, तो दूसरी ओर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ का जलवा बरकरार है। इस बीच अब राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ भी थिएटर्स में आ गई है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म का कितना कलेक्शन रहा है?

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, सबसे पहले बात राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे यानी रिलीज के दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘रेड 2’ की बात करें तो आज इस फिल्म को रिलीज हुए 23वां दिन है और इस फिल्म ने 23वें दिन 0.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन

फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’

इसी के साथ अगर फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं और सातवें दिन इसके खाते में 3.66 करोड़ रुपये आए हैं। इन तीनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अपना अलग-अलग कलेक्शन है। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि ये वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म ‘रेड 2’ का टोटल कलेक्शन

हालांकि, अभी तीनों ही फिल्मों के ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसी के साथ अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ अब तक 157.75 करोड़ रुपये और फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ 58.06 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। देखने वाली बात होगी कि ‘भूल चूक माफ’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी?

तीनों फिल्मों के रिलीज होने का टाइम अलग

गौरतलब है कि अजय देवगन की फिल्म को रिलीज हुए एक महीना होने वाला है। वहीं, टॉम क्रूज की फिल्म को एक हफ्ता हो गया है और ‘भूल चूक माफ’ का पहला दिन है। ऐसे में अब तीनों ही फिल्म अपनी मस्ती में चल रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ