Bhool Chuk Maaf का मंडे टेस्ट में बुरा हाल, Raid 2 और MI8 फेल या पास?

टिकट खिड़की पर एक साथ कई फिल्मों का होना इनकी कमाई पर असर जरूर डालता है। इस वक्त भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का कुछ ऐसा ही हाल है? आइए जानते हैं इन फिल्मो के लेटेस्ट कमाई के आंकड़ों के बारे में…

Bhool Chuk Maaf, Raid 2, Mission Impossible 8

मंडे टेस्ट में किसका कैसा हाल?

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में मौजूद हैं। इसमें अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ से लेकर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ और राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ तक शामिल हैं। तीनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर अपना-अपना कलेक्शन करने में लगी है। इस बीच अब तीनों ही फिल्मों के मंडे का कलेक्शन आ गया है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

मंडे टेस्ट में किसका कैसा हाल?

Sacnilk.com की मानें तो,  अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 26वें दिन 0.78 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का मंडे टेस्ट में बुरा हाल नजर आया और चौथे दिन फिल्म के खाते में सिर्फ 4.08 करोड़ रुपये आए। इसी के साथ टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 2.2 कलेक्शन किया है। हालांकि, तीनों ही फिल्मों के आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित है और बदलाव संभव है।

विज्ञापन

फिल्मों की कमाई में गिरावट

इसी के साथ अगर इन तीनों ही फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘रेड 2’ की टोटल कमाई 162.88 करोड़ रुपये हो गई है। ‘भूल चूक माफ’ चार दिन में 32.08 करोड़ कमा पाई है और ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने 10 दिन में 74.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है। मंडे टेस्ट में फिल्म ‘भूल चूक माफ’ से उम्मीद थी कि वो अच्छी खासी कमाई कर लेगी, लेकिन तीसरे दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

किसको टिकट खिड़की पर कितना टाइम?

गौरतलब है कि तीनों ही फिल्में कमाई के लिए टिकट खिड़की पर हाथ-पैर मार रही हैं। हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि इन तीनों ही फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकती है? बता दें कि फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ हालिया रिलीज फिल्म है और इसे बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ चार दिन हुए हैं। वहीं, फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने टिकट खिड़की पर अपने 10 दिन पूरे किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ