हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बाजीराव' को 'मंजुलिका' ने दी पटखनी, 'भूल भुलैया 3' या 'सिंघम अगेन', प्रॉफिट में कौन आगे?

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 B.O Collection Day 14: एक्शन फिल्म सिंघम अगेन और हॉरर फिल्म भूल भुलैया 3 दोनों ही सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, अब जान लेते हैं कि कमाई के मामले में कौन आगे है और कितना…

विज्ञापन

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) और ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) ने एक ही दिन यानी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धांसू एंट्री मारी थी। अजय देवगन की मास कॉप एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने तो ओपनिंग डे पर ही अपना दम दिखा दिया था। लेकिन कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म को रफ्तार पकड़ने में कुछ समय लगा। अब जब स्पीड पकड़ ली है तो सिंघम अगेन को ऐसे पछाड़ा है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों के 14 दिन यानी दो हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर पूरे हो गए हैं, ऐसे में इसके लेटेस्ट कलेक्शन पर भी नजर डालते हैं कि कमाई में कौन किससे और कितनी आगे चल रही है।

भूल भुलैया 3 का जलवा

150 करोड़ के बजट में बनी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म भूल-भुलैया 3 की हवा तेज है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन 4 करोड़ की कमाई कर अपने प्रॉफिट में लगातार इजाफा किया है। जी हां, अब मूवी ने टोटल 216.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘Shaktimaan’ के कट्टर दुश्मन ‘जैकाल’ का किरदार किसने निभाया? पहले से कितना बदले साइंटिस्ट

विज्ञापन

सिंघम अगेन ने चली कछुआ चाल

350 करोड़ के बजट में बनी अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) को तो जैसे नजर सी लग गई है। इस फिल्म ने पहले दिन तो अच्छी कमाई की और दूसरे दिन भी रफ्तार में रही। लेकिन इसके बाद लगातार कमाई में गिरावट आती रही। अब लेटेस्ट कलेक्शन पर नजर डालें तो Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन 3 करोड़ की कमाई की है अब फिल्म का कुल कलेक्शन 220.50 करोड़ हो गया है।

कंगुआ के प्रकोप से डरी मंजुलिका और सिंघम लेडी

अब रही सही कसर बॉबी देओल की फिल्म कंगुआ ने पूरी कर दी है। जी हां, इस फिल्म के आने के बाद से तो मानो लोगों का सारा ध्यान उसी की तरफ चला गया है। अब आने वाले दिनों में तो ऐसा लग रहा है कि इन दोनों का और भी बुरा हाल होने वाला है। फिर चाहे वो लेडी सिंघम की धाक हो या मंजुलिका का डर सब कंगुआ के आगे धराशायी होते नजर आ रहे हैं, बाकी तो वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 को मिला नया ‘टाइम गॉड’? पोल में जनता ने इस कंटेस्टेंट को दिए ज्यादा वोट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola