हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'रूह बाबा' ने 'बाजीराव' को दी पटखनी, मंजुलिका के खौफ से फूली 'सिंघम' की सांस, कार्तिक ने बनाया रिकॉर्ड

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया हुआ है, अब ये जान लेते हैं कि कौन कमाई के मामले में मचा रहा है भौकाल और किसे नहीं मिल रही ऑडियंस।

विज्ञापन

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) और ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। सिनेमा प्रेमियों को एक साथ दो अच्छी और मल्टीस्टारर फिल्में देखने का सुनहरा अवसर मिला है। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं, लेकिन अब ये जान लेते हैं कि कौन सी फिल्म है जो कमाई के मामले आगे निकल रही है और किसके 11वें दिन ही पसीने छूट गए हैं। चलिए फिर देर किस बात कि बिना देर किए लेटेस्ट कलेक्शन जान लेते हैं और बता देते हैं कि कौन किस पर भारी पड़ रहा है।

‘भूल भुलैया 3’ का जलवा बरकरार

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। हालांकि ओपनिंग डे पर फिल्म सिंघम अगेन से पीछे रही लेकिन अब मूवी की रफ्तार तेज हो गई है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 204 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें: 5 साल में एक हिट फिर भी कमाए 6 अरब से ज्यादा, कौन है दुनिया का सबसे महंगा एक्टर?

सिंघम अगेन का कैसा रहा हाल

अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) ने भी 1 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी थी। ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई करने वाले बाजीराव की आंधी कहीं न कहीं कम हो गई है। इस फिल्म लेटेस्ट कलेक्शन भी आ गया है,  Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 2011 करोड़ रुपये हो गया है।

कार्तिक ने बनाया नया रिकॉर्ड

भूल भुलैया 3 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे लोगों के द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। इस फिल्म का सभी को इंतजार था, कार्तिक आर्यन की ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अनीस बज्मी की इस फिल्म से एक्टर ने एक नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। जी हां, कार्तिक की ये पहली 200 करोड़ी फिल्म है। आगे भी यही उम्मीद है कि फिल्म कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकती है।

यह भी पढ़ें: Singham Again ने कमाई के तोड़े रिकॉर्ड्स, बनी साल की दूसरी सबसे ज्यादा पैसे छापने वाली फिल्म

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें