Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Release: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3′ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 50 सेकंड का ये ट्रेलर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फिल्म में विद्या बालन (Vidya Balan) की वापसी और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की एंट्री धमाल मचा रही है। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाली हैं। ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब जब ट्रेलर आया है तो ये कैसा है? चलिए जानते हैं।
खुलेगा इतिहास का काला सच
फिल्म में आपको रखत घाट के इतिहास का काला सच देखने को मिलेगा, जहां सिंघासन के लालच में सदियां बीत गईं और सिंघासन में झुलस रहा अतीत आज भी जिंदा है। एक तरफ फिल्म में मंजुलिका बनी विद्या बालन का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है, तो दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन चील मोड़ में नजर आ रहे हैं। वो लोगों के भूतों के डर का फायदा उठाएंगे। ‘शापित’ बोल-बोलकर वो न सिर्फ लोगों को डराकर उनसे कीमती चीजें हासिल करेंगे, बल्कि फैंस को एंटरटेन भी करेंगे। कार्तिक और तृप्ति का रोमांस सभी हदें पार करने वाला है।
कार्तिक और तृप्ति ने जमकर किया लिपलॉक
कार्तिक ने तृप्ति संग कई किसिंग सीन दिए हैं। उन्हें देखने के बाद आप ‘एनिमल’ (Animal) भी भूल जाएंगे। इस बार लोगों को बुद्धू बनाने के लिए कार्तिक आर्यन दिमाग के साथ-साथ अपने और भी कई टैलेंट का इस्तेमाल करने वाले हैं। वो न सिर्फ आत्माओं से बात कर सकते हैं बल्कि आत्माएं उनके अंदर आ भी सकती हैं। कॉमेडी में तो ट्रेलर कहीं फेल होता दिख रहा है। किसी भी डायलॉग पर शायद ही आपको हंसी आएगी। बस कार्तिक का एक ही डायलॉग है जो आपको गुदगुदा सकता है, जब वो तृप्ति के बुलाने पर उन्हें बोलते हैं, ‘चल हट।’
यह भी पढ़ें: तीसरे ही दिन टूटा Bigg Boss का बड़ा नियम, चोरी के बाद डाकू के खानदान से आए कंटेस्टेंट ने की सीनाजोरी
माधुरी दीक्षित की एंट्री से आएगा मजा
कार्तिक आर्यन जहां फिल्म में ओवर एक्टिंग कर रहे हैं। माधुरी अपनी खूबसूरती और एक्सप्रेशंस से चीजों को बैलेंस कर रही हैं। विद्या और माधुरी के एक्शन सीक्वेंस भी काफी खतरनाक लग रहे हैं। वहीं, फिल्म में असली ट्विस्ट तो तब आएगा जब पता चलेगा कि असली मंजुलिका कौन है? दरअसल, फिल्म में सस्पेंस रखा गया है कि मंजुलिका है कौन? अब इसी सवाल का जवाब पाने और हॉरर के साथ कॉमेडी और रोमांस देखने के लिए दर्शकों को 1 नवंबर को टिकट खरीद के सिनेमाघर जाना होगा।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines